हमीरपुर,अरविन्द सिंह ( TSN)– सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाने पर आभार जताया है। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे ।
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल की सुक्खू की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए हिमाचल में टॉयलेट टैक्स को लेकर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है ।सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह के फैसले लेगी तो बड़ा ही दुर्भाग्य पूर्ण है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में स्वच्छता अभियान चला रहे है तो वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में टॉयलेट टैक्स लगा रहे है।
हरियाणा में इस बार भाजपा लगाएगी हैट्रिक
अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि हरियाणा में इस बार भाजपा हैट्रिक लगाएगी। वहीं कांग्रेस द्वारा हरियाणा में भाजपा की सरकार जाने के बयान को लेकर अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि आज मतदान हो रहा है 8 तारीख को नतीजे आएंगे और कांग्रेस का बहम दूर होगा।
