/ Sep 04, 2026

चेतन बरागटा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का पलटवार, बोले चेतन राजनीतिक कुंठा से ग्रसित

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई में भाजपा ने प्रदेश सरकार पर अराजकता फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बीते दिनों इसको लेकर भाजपा ने विरोध जताते हुए जुब्बल कोटखाई में धरना प्रदर्शन भी किया. साल 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर निर्वाचन क्षेत्र में अराजक तत्वों को शय देने और जंगल राज को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए. इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा की चेतन बरागटा के आरोप निराधार हैं. तथ्यहीन बयानबाजी और मर्यादा से बाहर जाकर बोलना चेतन बरागटा के व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया है. रोहित ठाकुर ने चेतन बरागटा के आरोपों को लेकर उनकी तुलना कंगना रनौत से की है और उनके आरोपों को गंभीरता से न लेने की बात कही है.
चेतन बेटा की तुलना कंगना रनौत से
 हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चेतन बरागटा पर हमला बोलते हुए कहा कि 2022 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा व्यक्तित्व राजनीतिक कुंठा से ग्रसित हो गया है. उन्होंने कहा कि तथ्यहीन बयान बाजी और मर्यादा से बाहर जाकर बोलना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया है. रोहित ठाकुर ने भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मामला संज्ञान में लाया जा रहा है. वह बच्चों और कुछ मजदूरों की आपसी लड़ाई का मामला है उसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए बहुत किसी भी स्तर पर जा सकते हैं. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने गुड़िया कांड के समय पुलिस स्टेशन में आग लगाने का काम किया. इस दौरान रोहित ठाकुर ने चेतन बेटा की तुलना कंगना रनौत से करते हुए कहा कि वह उनके बयानों को अब गंभीरता से नहीं लेते हैं.
6 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को दाखिला देने के मामले पर कहा ये 
वहीं इस दौरान प्रदेश में स्कूलों के मर्जर और 6 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को दाखिला देने के मामले पर रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. प्रदेश में भी चरणों तरीके से शिक्षा स्तर बढ़ने के लिए स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है इसमें पहले चरण में एक और दूसरे चरण में दो से तीन बच्चों से काम की स्ट्रेंथ वाले स्कूलों को मर्ज किया गया. अगले चरण  5 से कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को मर्जर किया गया. आने वाले समय में भी यह क्रम जारी रखा जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दाखिला देने के मामले में आए हाई कोर्ट के निर्णय पर रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वेच्छा से छात्रों का दाखिला नहीं रोका.उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत यह किया गया. रोहित ठाकुर ने कहा कि विभाग उच्च न्यायालय के आदेशों की समीक्षा करके मामले पर नीति निर्धारण करेगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

पेंशनर्स के बकाये पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके बकाये का भुगतान...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

शिमला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे लगाए।वंदे मातरम्’...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.