/ Aug 31, 2026

संतान के सुख और लम्बी आयु की कामना के लिए आज महिलाओ ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत…

24 अक्टूबर, अम्बाला--भारत में कई त्यौहार मनाये जाते है,कई व्रत भी होते है,लेकिन अहोई माता का व्रत एक खास अहमियत रखता है क्योंकि ये व्रत भारतीय स्त्रिया अपनी संतान के लिए रखती है !इस व्रत से पहले महिलाये बाजार से गन्ना, सिंघाड़े आदि खरीदकर उनकी पूजा करती है. साथ है अहोई माता की पूजा के बाद आसमान में तारो को देखकर व्रत खोलती है.
सुहागिनो का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ होता है, जो महिलाए  अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती है,उसके बाद महिलाओं का दूसरा सबसे बड़ा व्रत अहोई अष्टमी का व्रत होता,जो अपनी संतान के लिए रखा जाता है.महिलाओं ने बताया कि आज का व्रत अहोई अष्टमी का व्रत है, जिसे सुबह चार बजे सरगी से शुरू किया जाता है. फिर सारा दिन नीरजल रहती है.उन्होंने बताया कि ये व्रत महिलाये अपने बच्चो की लम्बी उम्र  के लिए रखती है.शाम को अहोई अष्टमी की पूजा के लिए गन्ने व पकवान बनाती है ! उन्होंने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत बच्चो की सुख सनमती के लिए कार्तिक की अष्टमी पर रखा जाता है ! उन्होंने बताया कि आज के दिन माताए अपने बच्चो की हर इच्छा पूरी करते है ! उन्होंने कहा कि आज के दिन सिआहु माता के लिए जितनी बच्चे की उम्र होती है उतने ही माला में ड़ालते है  और शाम को पूजा करने के बाद तारो को देखकर ही ये व्रत खुलता है.
इस व्रत की महत्ता बताते हुए कहा कि आज बड़े ही पुण्य का दिन है और माता और बहनो के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज कृष्ण पक्ष कि अष्टमी है. और आज अहोई अष्टमी का व्रत है. आज माताए बहने अपने पुत्र, पुत्री संतान सुख की कामना के लिए उनकी दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती है.आज का पूजन जो होता है वो अहोई माता को प्रसन्न करने के लिए होता है ताकि उनके बच्चे दीर्घायु  रहे.जीवन में खूब तरक्की करें.आज अहोई माता का पूजन किया जाता है और कई महिलाये निर्जला व्रत रखती है और कुछ फलाहार होकर व्रत करती है.उन्होंने बताया कि आज के दिन इस व्रत में गन्ने का पूजन विशेष रूप से किया जाता है ! उन्होंने बताया कि शाम के समय जब महिलाये पूजन करती है व तारो को देखकर ही  भोजन का प्रशाद ग्रहण करती है  !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.