हाटी विकास मंच के प्रतिनिधि मंडल ने हर्षवर्धन चौहान और AG से हाई कोर्ट में की मुलाकात

शिमला, 24 अक्टूबर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में गिरी पार के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने का मामला हिमाचल हाई कोर्ट में विचाराधीन है. राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में इसको लेकर कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान से हाटी विकास मंच ट्रांस गिरी के प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल हाईकोर्ट में महाधिवक्ता के साथ एक संयुक्त बैठक की.
प्रदेश में हाटी समुदाय को ST दर्जा जल्द लागू करने को लेकर हुई चर्चा
इस बैठक में हाटी समुदाय को अनुचित जनजाति का दर्जा जल्द लागू करने को लेकर चर्चा हुई. इसको लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय में मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने को लेकर सरकार पूरी मदद करेगी. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर मुद्दे को हाईजैक करने और केंद्रीय हाटी संघर्ष समिति पर भाजपा का पिट्ठू बनने का आरोप लगाया है.कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने को लेकर सरकार का पक्ष साफ है उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने को के मामले में असमंजस की स्थिति केंद्र सरकार की अधिसूचना की वजह से हुई. उन्होंने कहा कि केंद्र जैसे इस मामले मैं अपना स्पष्टीकरण देता है साथ ही हाई कोर्ट से मामले पर फैसला आता है 24 घंटे के भीतर सरकार इसको लागू करेगी. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि भाजपा ने इस मामले को हाई जैक करने का प्रयास किया यह मामला राजनीति से इतर है साथ ही उन्होंने केंद्रीय हाथी संघर्ष समिति पर भाजपा का पिट्ठू बनने का भी आरोप लगाया है.
हाटी विकास मंच गिरी पार के अध्यक्ष का कहना ये 
हाटी विकास मंच गिरी पार के अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने के मामले की वर्तमान स्थिति को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्ज लागू करने को लेकर हाई कोर्ट के स्टे को हटाया जाए इसको लेकर हाईकोर्ट में सिंक रूप से चर्चा की उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इस मामले में सरकार हाटी समुदाय की पूरी तरह से मदद करने का प्रयास करेगी.
हिमाचल हाई कोर्ट में महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा ये 
हिमाचल हाई कोर्ट में महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदेश में लागू करने के मामला हाई कोर्ट में विचार अधीन है उन्होंने कहा आज एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की है महाधिवक्ता ने कहा कि अपनी दलीलों के जरिए जल्द से जल्द इस मामले का निपटारा करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा हालांकि 21 नवंबर को इस मामले में सुनवाई होनी है. मगर सरकार न्यायालय से दरखास्त करेगी जल्द से जल्द मामले को सुना जाए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.