/ Jun 22, 2026

हरियाणा के युवा मतदाताओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, इस तारीख तक वोटर बने तो जीत सकेगें यह चीज़ें…

फरीदाबाद (एकता): हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि Election Commission 9 दिसंबर को नए वोट बनवाने वाले युवा मतदाताओं को बड़ी तोहफा देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन मतदाताओं को 5 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची से ड्रॉ निकालकर Laptop, Smartphone और Pen Drive दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र वाले युवाओं के लिए यह कदम उठाया है। जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच हुआ है। अगर उन्होंने वोट नहीं बनवाया तो वह वोटर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन फॉर्म छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके साथ ही इनाम भी पा सकते है।

वोटर बनने के लिए ये जरूरी चीज़ें लाएं साथ

बता दें कि वोट बनवाने के लिए स्थायी आवास का पता, जन्मतिथि और पासपोर्ट साइज फोटो और फार्म छह के साथ लगानी होंगी। यह सब काम ऑनलाइन ही होगा। मतदाता को अगर कोई परेशानी आती है तो वह वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

वोटर कार्ड बनाने के लिए लगेंगे कैंप

फरीदाबाद के लोगों के लिए इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। 11 व 12 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर व सुपरवाइजर की अध्यक्षता में कैंप लगेंगे।

वोटर लिस्ट का अपडेटशन शुरू

जिला प्रशासन की तरफ से मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। 26 अक्टूबर तक काम पूरे कर लिए जाएंगे। 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल पब्लिकेशन किया जाएगा। 9 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। सभी चीज़ों का 26 दिसंबर को निपटारा किया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न आए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.