हरियाणा में ओला-उबर की तर्ज पर मिलेगी एंबुलेंस सुविधा, कुछ इस तरह काम करेगा सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस सिस्टम…

फरीदाबाद(TSN): हरियाणा में अब मरीजों को ओला उबर की तर्ज़ पर एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सुविधा मिल सके इसके लिए यह नया सिस्टम तैयार है किया जाएगा। इस सिस्टम को तैयार करने के निर्देश मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में पाली गांव में एंबुलेंस व दवाओं की कमी से संबंधित एक शिकायत पर जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि नए एंबुलेंस सिस्टम के लिए प्रदेश की सभी सरकारी व प्राईवेट एंबुलेंस का एक पुल बनाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मरीज को नजदीकी एंबुलेंस की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में  बैठक में 13 मामले रखे गए जिनमें से 10 का मौके पर ही निपटारा मुख्यमंत्री ने किया हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत की 510 दवाएं हैं और इनमें से 65 दवाएं ऐसी हैं जो हर समय अस्पतालों में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में द फ्रैंड्स सहकारी भवन निर्माण समिति से एक महिला की ओर से लोन के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारी समितियां विभाग के जिला रजिस्ट्रार यशपाल व डिलिंग क्लर्क जसबीर को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए। इस मामले में मुख्यमंत्री ने पिछली कमेटी मीटिंग में कार्रवाई करने निर्देश दिए थे लेकिन पूरे मामले में ढील बरती गई।
इसके साथ ही फरीदाबाद जिला के लोगों को एक बड़ा तोहफ़ा भी मुख्यमंत्री ने मीटिंग के दौरान दिया हैं। उन्होंने सराय ख्वाज़ा (आर्य नगर) के राजकीय स्कूल की जर्जर हालत व बच्चों की संख्या छह हजार से अधिक को देखते हुए स्कूल का नया भवन दोबारा तैयार करने व साथ लगती 1.66 एकड़ जमीन स्कूल को देने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2001 में जमीन पर की गई शापिंग कॉम्प्लेक्स की प्लानिंग को भी रद्द करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर निगम में शामिल गांवों में हाउसटैक्स के नोटिस भेजने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों के निगम में शामिल होने पर पांच साल तक इन्हें हाउस टैक्स नहीं भरना होगा।
मीटिंग के दौरान ओम एनक्लेव में एक जर्जर मकान की छत पर बगैर अनुमति के मोबाईल टावर लगाने व तीसरे टावर की तैयारी करने के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में मकान मालिक व मोबाईल कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तुरंत प्रभाव से तीनों मोबाईल टावर हटाने के निर्देश भी दिए। बल्लभगढ़ में सेक्टरों की जल निकासी की समस्या पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तीन महीने में एनएचएआई वहां नई सीवर लाइन डाले और तब तक अस्थाई तौर पर पंप लगाकर पानी आगरा कैनाल में डाला जाए। हीवो सोसायटी में अवैध निर्माण के मामले में उन्होंने कहा कि अभी एडीसी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है जिन लोगों को आपत्ति है वह दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही एक भैंस के इंश्योरेंस के पैसे लेकर इंश्योरेंश न करने के मामले में इंश्योरेंस कंपनी को भरपाई करने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.