/ May 26, 2026

हिमाचल प्रदेश में ब्लैक आउट की तैयारी? सुक्खू सरकार की टेंशन बढ़ाने वाले हैं बिजली बोर्ड कर्मचारी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. एक के बाद एक चुनौतियां सरकार की परेशानी बढ़ा रही हैं. हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का फैसला लिया है.
कर्मचारियों ने राज्य सरकार को अपनी साथ मांगों से अवगत करवाया था, जो अब तक पूरी नहीं हुई हैं. ऐसे में अब हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी-इंजीनियर संयुक्त मोर्चा ने 28 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन करने का मन बना लिया है. बिजली बोर्ड कर्मचारी प्रदेश भर में दोपहर 1:30 बजे एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे. यहीं भविष्य की योजना भी तैयार होगी. सोमवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारी राज्य सरकार को बड़ा झटका दे सकते हैं. जानकारी है कि अगर राज्य सरकार ने इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश नहीं की, तो आने वाले वक्त में कर्मचारी राज्य में ब्लैक आउट की तरफ बढ़ सकते हैं.
हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी-इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के संयोजक सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने बताया कि संयुक्त मोर्चा की आपात बैठक में राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है. उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को विघटित कर निजी कंपनियां को देने की कोशिश की जा रही है. हाल ही में बिजली बोर्ड से 51 पदों को खत्म किया गया है, जो सरासर गलत है. हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी-इंजीनियर संयुक्त मोर्चा ने इसके पीछे बिजली बोर्ड को अस्थिर करने की आशंका भी जाहिर की है. अपनी मांगें पूरी न होने की वजह से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों में भारी रोष है. इससे पहले जनवरी महीने में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर भी बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने बाद धरना प्रदर्शन किया था. हालांकि बाद में सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद इसे खत्म कर दिया गया, लेकिन अब तक बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली भी नहीं हो सकी है.
क्या हैं बिजली बोर्ड कर्मचारियों की मांगें?
1. 16 अक्टूबर, 2024 को जारी अधिसूचना के तहत समाप्त किए गए इंजीनियरिंग कैडर के 51 पदों को बहाल किया जाए.
2. हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड की विभिन्न इकाइयों में पिछले 10-12 सालों से ड्राइवर के पद पर काम कर रहे 81 आउटसोर्स कर्मचारी की छंटनी के आदेश वापस लिए जाएं.
3. हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए बिना देरी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू हो.
4. हिमाचल प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड कर्मचारियों और इंजीनियरों के संयुक्त संगठन के बीच एचपीएसईबी स्थानांतरण योजना, 2010 से जुड़े द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करना हो. संयुक्त मोर्चा के परामर्श के बिना किसी भी परिसंपत्ति जैसे लाइन, सब स्टेशन और पावर हाउस को अन्य इकाई को ट्रांसफर न किया जाए.
5. एचपीएसईबीएल-एचपीएसएल की सेवा समिति की के से पहले से अनुमोदित टी-मेट के 1 हजार 030 पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो. साथ ही बिजली बोर्ड में खाली पदों पर भर्ती भी की जाए.
 6. सातवें वेतन आयोग का कर्मचारियों/पेंशनभोगियों को पेंशन और वेतन का बकाया जारी किया जाए.
7. कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सभी लंबित टर्मिनल लाभ, भुगतान को और विलंबित रूप से जारी किया जाए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

12 जून को संकल्प द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए गवर्नर को मुख्य अतिथि के तौर पर दिया निमंत्रण

लुधियाना, 26 मई (दलजीत विक्की)सामाजिक संस्था संकल्प के अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया से श्री हरीश सग्गड़ एवं राजेश नौहरिया के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय को संस्था द्वारा 22 जून को आयोजित किए जा रहे विशेष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि...

पंचायत चुनाव विकास और भाईचारे का माध्यम, इन्हें राजनीतिक रंग देना गलत : सीएम मीडिया एडवाइजर

हमीरपुर -:मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को सत्ता का “सेमीफाइनल” बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव गांवों में विकास, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए होते हैं, न कि राजनीतिक शक्ति...

करसोग उपमंडल के मैंहडी वॉर्ड में बीडीसी की चुनाव रद्द, एक प्रत्याशी का कुछ मतपत्रों पर नाम ही नहीं

मंडी धर्मवीर -: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र मैंहडी में बीडीसी का चुनाव मतदान के साथ ही रद्द कर दिया गया है। दरअसल यहां बीडीसी के एक प्रत्याशी का कुछ बैलेट पेपरों पर नाम ही नहीं छपा हुआ था। हालांकि उसका चुनाव चिंह छपा था। यह दिक्कत सिर्फ कुछ...

पूरे शिमला शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ

शिमला, संजू -: शिमला की पहचान बन चुका अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार नए तेवर, व्यापक स्वरूप और जनभागीदारी के बड़े विजन के साथ नजर आएगा। अब तक रिज मैदान की सांस्कृतिक शामों तक सीमित रहने वाला यह प्रतिष्ठित उत्सव इस बार स्कूलों, खेल मैदानों, साहित्यिक मंचों और शहर के अलग-अलग हिस्सों तक अपनी पहुंच बनाएगा।...

आरसीबी-जीटी क्वालीफायर को लेकर धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे आईपीएल क्वालीफायर मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले के लिए दोपहर तीन बजे से ही दर्शकों ने स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया था। मैदान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.