/ Aug 30, 2026

मुख्यमंत्री ने गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का किया शुभारंभ

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए यहां क्रूज, शिकारा राइड, हाउसबोट, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को शुरू किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं कोे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगेे। पर्यटन के साथ-साथ इस नवीन पहल से स्थानीय व्यवसायों, विशेष रूप से महिला एवं छोटे उद्यमियों को स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए नया बाजार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आर्थिक सुदृढ़ होगी।
बिलासपुर को पर्यटक स्थल के रूप में उभारने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक, ग्रामीण और इको-पर्यटन के साथ-साथ जल आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित कर बिलासपुर को केरल और गोवा की तर्ज पर आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला की नैसर्गिक सुन्दरता, सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक गतिविधियों को प्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर बिलासपुर अपनी एक विशेष पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार के बहुआयामी प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
क्रूज और शिकारा शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया  के निर्देश 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर जिला प्रशासन को कोल डैम जलाशय पर क्रूज और शिकारा संबंधी गतिविधियां शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के तहत बिलासपुर जिले के हरनोड़ा से शिमला जिले के तत्तापानी तक 30 किलोमीटर का एक सुंदर क्रूज मार्ग विकसित किया जाएगा। यह जल मार्ग पर्यटकों को एक अविस्मरणीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। पर्यटक कोल डैम के माध्यम से शिमला की ओर एक यादगार क्रूज की सवारी का आनंद ले सकेंगे।प्रदेश में पर्यटन की नवीन गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जेट स्की पर एक रोमांचक सवारी और क्रूज की यात्रा का आंनद लिया। मुख्यमंत्री हिमाचल को देश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों की अपार संभावनाएं 
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।इन प्रयासों के फलस्वरूप वर्तमान सरकार के दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने से पहले ही बिलासपुर में क्रूज और अन्य जल क्रीड़ा संबंधी नवीन गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र का प्रमुखता से क्षेत्र का विकास कर रही है और हरित उद्योगों को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल संसाधन प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हैं और प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच और प्रतिबद्धता के फलस्वरूप दो वर्ष के भीतर ही बिलासपुर में क्रूज, जेट स्की और शिकारों का सफल संचालन संभव हो पाया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.