/ Jul 04, 2026

प्रदेश में बिना नम्बर के वाहन सड़क पर मिलने पर होगी सख्त कार्यवाही- परिवहन मंत्री

हरियाणा, 5 नवंबर –  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के  अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बिना नम्बर के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा कोई भी वाहन ऐसा पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी सरकारी बस किसी भी प्राइवेट ढ़ाबे पर खड़ी न मिले।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि सभी महाप्रबंधक (जीएम) प्रतिदिन बस स्टैंड चैक करें और प्रदेश में बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि बसों के आने-जाने के समय इत्यादि की व्यवस्था को लेकर हर तरह से निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बस स्टैडों पर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, लाईट तथा पंखों सहित मेंटीनेस के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही वहां पर खाने-पीने की वस्तुओ को प्रति दिन चेक करवाया जाए।
प्रदेश के बस स्टैडों पर कैंटीन बनाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश 
 परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार से रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए कैंटीन बनाई हुई है इसी तर्ज पर प्रदेश के बस स्टैडों पर कैंटीन बनाने की संभावनाएं तलाशी जाए ताकि बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं दी जा सकें।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि प्रदेश की हर सड़क पर स्पीड बोर्ड लगाए जाएं और साथ ही दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिन्हित किया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में प्रतिवर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और कम करना है। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए कि विभाग के कर्मचारियों की सैलरी समय पर मिले। इसके साथ ही विभाग में किसी भी कर्मचारी व अधिकारी की पदोन्नति नहीं रूकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस के लिए नई तकनीक के उपकरण खरीदे जाए।
 परिवहन मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि बस ड्राइवर व कंडक्टर की फिटनेस के लिए एक पोलिसी तैयार की जाए, जिसमें उनकी फिटनेस से सम्बंधित नियम बनाएं जाए।परिवहन मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 4040 बसें, 24 बस डिपो व 13 सब डिपो है। इसके साथ ही 649 रूटों पर राज्य के अंदर रूट, 443 राज्य के बाहर रूट, 877 गांवों के बस रूट है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रति दिन लगभग 11 लाख किलोमीटर बसें चलती है, जिसमें प्रतिदिन 10 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.