/ Nov 06, 2026

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली विभाग का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।ऐसे में परिवार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक,गुरमेल सिंह करीब दो महीने पहले मलेटा में बिजली ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया था। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। हादसे के बाद स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी।गुरमेल सिंह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।उसके परिवार में चार बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं।उसकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।घर की जिम्मेदारियां उठाने वाला कोई अन्य सदस्य न होने के कारण परिजनों के सामने रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है।पत्रकारों से बातचीत में गुरमेल सिंह के माता-पिता और चाचा ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से परिवार लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है।बुजुर्ग माता-पिता की सेहत भी ठीक नहीं रहती, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे अपना इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं।हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग और रिश्तेदार आपस में पैसे इकट्ठा कर उनके दवाइयों का खर्च उठा रहे हैं।

परिवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और जिला प्रशासन बिलासपुर से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं,बल्कि वास्तविक मदद की जरूरत है।उन्होंने हादसे की उचित जांच कर न्याय दिलाने,जिम्मेदारी तय करने और परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है,ताकि चार बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता को भविष्य में सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिए सहारा मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.