कड़े पहरे बीच अंबाला के 42 परीक्षा केंद्रों पर हो रही ग्रुप डी की परीक्षा, कड़ी चेकिंग के बाद मिल रहा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

अंबाला(TSN): कड़े पहरे के बीच अंबाला के लगभग 42 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को ग्रुप डी की परीक्षा हो रही हैं  परीक्षार्थियों की पूरी तरह से चेकिंग करने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में भेजा जा रहा हैं। परीक्षार्थी अपने साथ सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर जा रहे हैं। उसके अलावा पेन, हाथों में बंधे कलावे, महिलाओं के मंगलसूत्र भी उतरवाए जा रहे हैं। जिले में धारा 144 लागू की गई हैं। परीक्षा केंद्रों के पास जैमर लगाए गए है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं।
हरियाणा के 17 जिलों में ग्रुप डी की परीक्षा शनिवार को हो रही हैं। अंबाला में भी लगभग 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए गए हैं। आज सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्र के बाहर जुटने लगी और परीक्षा में जाने से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। परीक्षार्थियों को केंद्र में रोल नंबर के सिवाय कुछ और परीक्षा केंद्र में नहीं लाने दिया गया। यहां तक की पेन भी नहीं लेके जाने दिया जा रहा हैं। नकलहीन परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए और जिले में धारा 144 लागू की गई हैं।
परीक्षा केंद्र बनाये गए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि नकल रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों की पूरी तरह से पालन की जा रही हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में आने की इजाजत नहीं दी जा रही हैं। यहां तक की परीक्षार्थियों को पेन भी नहीं लाने दिया गया हैं  वहीं धारा 144 लगाई गई हैं और जैमर लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार का कोई फोन भी ना चल सके ।
परीक्षा देने आए परीक्षाओं का कहना है कि परीक्षा केंद्र में जाने से पहले उनकी पूरी तरीके से चेकिंग की गई है और महिलाओं के मंगलसूत्र तक उतरवा दिए गए हैं। इस दौरान किसी को कलवा बांध के जाने की भी इजाजत नहीं दी गई हैं।
परीक्षा को नकलहीन सफलतापूर्वक बनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सख्ती से तैनात किया गया हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी दीपक ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री की ओर से जो आदेश जारी किए गए थे उन सब की पालन की जा रही हैं। हर परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस दौरान अगर कोई पुलिस कर्मचारी ड्यूटी से लंबित पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा ।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी गर्मी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.