अंबाला(TSN): कड़े पहरे के बीच अंबाला के लगभग 42 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को ग्रुप डी की परीक्षा हो रही हैं परीक्षार्थियों की पूरी तरह से चेकिंग करने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में भेजा जा रहा हैं। परीक्षार्थी अपने साथ सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर जा रहे हैं। उसके अलावा पेन, हाथों में बंधे कलावे, महिलाओं के मंगलसूत्र भी उतरवाए जा रहे हैं। जिले में धारा 144 लागू की गई हैं। परीक्षा केंद्रों के पास जैमर लगाए गए है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं।
हरियाणा के 17 जिलों में ग्रुप डी की परीक्षा शनिवार को हो रही हैं। अंबाला में भी लगभग 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए गए हैं। आज सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्र के बाहर जुटने लगी और परीक्षा में जाने से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। परीक्षार्थियों को केंद्र में रोल नंबर के सिवाय कुछ और परीक्षा केंद्र में नहीं लाने दिया गया। यहां तक की पेन भी नहीं लेके जाने दिया जा रहा हैं। नकलहीन परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए और जिले में धारा 144 लागू की गई हैं।
परीक्षा केंद्र बनाये गए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि नकल रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों की पूरी तरह से पालन की जा रही हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में आने की इजाजत नहीं दी जा रही हैं। यहां तक की परीक्षार्थियों को पेन भी नहीं लाने दिया गया हैं वहीं धारा 144 लगाई गई हैं और जैमर लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार का कोई फोन भी ना चल सके ।
परीक्षा देने आए परीक्षाओं का कहना है कि परीक्षा केंद्र में जाने से पहले उनकी पूरी तरीके से चेकिंग की गई है और महिलाओं के मंगलसूत्र तक उतरवा दिए गए हैं। इस दौरान किसी को कलवा बांध के जाने की भी इजाजत नहीं दी गई हैं।
परीक्षा को नकलहीन सफलतापूर्वक बनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सख्ती से तैनात किया गया हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी दीपक ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री की ओर से जो आदेश जारी किए गए थे उन सब की पालन की जा रही हैं। हर परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस दौरान अगर कोई पुलिस कर्मचारी ड्यूटी से लंबित पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा ।
