/ Jul 10, 2026

सीएम का पलटवार..64 करोड़ जमा करवाना बड़ी बात नही,भाजपा ने नीलाम किया प्रदेश

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- मोजर बेयर कंपनी बनाम ऊर्जा विभाग मामले में हिमाचल हाई कोर्ट के दिल्ली हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय को देखने की जरूरत है किस नियम कानून के तहत फैसला दिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सरकार की क्या रहा न्यायाधीश और न्यायपालिका के दूसरे अधिकारी सरकारी संपत्ति के केयरटेकर होने चाहिए. इधर और उन्होंने पूर्व जयराम सरकार पर भी निशाना साधा है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नादौन में एड के द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से किसी गिरफ्तारी होने पर उसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए.
हिमाचल भवन को अटैच करने के कोर्ट के फैसले पर छिड़ी सियासी जंग
 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साल 2009 से मामला अदालत में चल रहा था.मोजर बेयर कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया. उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया.हमारी सरकार आर्बिट्रेशन के खिलाफ न्यायालय में गई. उन्होंने कहा कि 64 करोड़ हिमाचल के लिए कोई बड़ी रकम नहीं है,सरकार लीगल पहलु  पर लड़ रही है. उन्होंने कहा कि न्यायालय को भी देखने की जरूरत है कि किस नियम कानून के तहत फैसला दिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि अडानी मामले में हमारी सरकार ने आर्बिट्रेशन का पैसा जमा किया और न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया. उन्होंने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश को उनकी सरकार नीलम करके गई. सरकार सभी कानूनी पहलुओं को देखेगी.
नादौन में ED की गिरफ्तारी पर कहा ये 
वहीं इस दौरान नादौन में ED की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी,कोई मुख्यमंत्री के क्षेत्र से है तो उसकी राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिसकी गिरफ्तारी हुई है,उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है यह देखने वाली बात है.इस मामले पर अब अदालत फैसला करेगी. मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति पूर्व मंत्री को नहीं करनी चाहिए. वह उद्योग और खनन विभाग के मंत्री रहे हैं, ऐसे में उनके पास ज्यादा जानकारी होगी. वह इस मामले में उनके सम्मिलित होने की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन उनका इससे कोई संबंध नहीं है. इसके पीछे उनका राजनीतिक केवल राजनीतिक ध्येय है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.