/ Sep 01, 2026

जयराम ठाकुर बताएं..पूर्व में करोड़ों की प्रॉपर्टी को लीज पर क्यों दिया-बागवानी मंत्री

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा पर्यटन निगम के 18 होटल को बंद करने के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर इन होटल को अपने मित्रों को देने के आरोप लगा रहे हैं.वहीं बागवानी मंत्री जगत नेगी ने इसको लेकर पलटवार किया है और नेता प्रतिपक्ष से पूछा है कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने प्रदेश के अच्छे होटल को लीज पर किसको दिया और अपने विधानसभा क्षेत्र चुनाव में क्लब महिंद्रा को क्यों पर्यटन निगम के होटल दे दिया गया ।इसके बारे में उन्हें पहले हिसाब देना चाहिए उसके बाद वह सरकार से सवाल करें।
बागवानी मंत्री जगत  नेगी ने कहा कि प्रदेश में एचपी टीडीसी के जितने भी होटल हैं पिछली सरकार के समय एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए थे और यह सब प्राइम प्रॉपर्टी थी जिन्हें जयराम की सरकार ने कम दामों पर लीज पर दे दिया. जिससे काफी बड़ा नुकसान प्रदेश का हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां 18 होटल को हाई कोर्ट द्वारा बंद करने के आदेश दिए हैं .इन आदेशों के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है .इसमें कानूनी सहायता ली जा रही है .इसमें ज्यादातर होटल प्राइम लोकेशन पर है । किसी होटल की   40% ऑक्युपेंसी हो रही है। लेकिन  100% ऑक्यूपेंसी पूरे साल में नहीं होती। हिमाचल में विंटर टूरिज्म अलग है ओर  समर टूरिज्म है ओर  कभी सीजन में कम और ज्यादा होता रहताहै ।
जयराम ठाकुर ने अपने मित्रों को दिए कम दामों पर होटल 
जगत  नेगी ने कहा कि  यह समझ नहीं आता की जो बिजनेस करना है या कॉरपोरेशन चलानी है उसको भी हम किसी  कोर्ट के आदेश से बंद करेंगे। जो हमारे कर्मचारी हैं उनकी तनख्वाह नहीं दे पाएंगे।  जबकि यह होटल ऐसे समय बने प्रदेश में,जब हिमाचल में टूरिज्म को बढ़ावा देने की  जरूरी थी। इन होटल का बहुत ज्यादा योगदान रहा उन क्षेत्रों में जहां पर होटल नहीं थे और उन क्षेत्र के लोगों को रोजगार दिया गया।उन्होंने कहा कि होटलों में  जहां कोई कमी होगी उसे दूर किया जाएगा और इन्हें बढ़िया तरीका से चलने की जरूरत है।वही  उन्होंने कहा कि  जयराम ठाकुर ने अपने मित्रों को कम दामों पर होटल दिए। थुनाग में पर्यटन निगम की प्रॉपर्टी थी उसे  महिंद्रा क्लब को क्यो दे दिया । वे बताएं कितने में दिया है जयराम ठाकुर को  उसका हिसाब देना चाहिए ।
हिमाचल को आर्थिक रूप से कंगाल देखना चाहती  हैं बीजेपी
वही जगत नेगी ने कहा कि भाजपा नेता  हिमाचल को आर्थिक रूप से कंगाल देखना चाहते है। और जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है उसे किस तरह से गिराया जाए इस पर काम कर रही है,लेकिन भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ है और अभी भी भाजपा कोशिश कर रही है। केंद्र ने हिमाचल की आर्थिक सहायता बंद कर दी है.जबकि जेपी नड्डा हिमाचल से बावजूद इसके हिमाचल की ग्रांट रोकी जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.