सिरसा को मुख्यमंत्री ने दी मेडिकल कॉलेज की नायाब सौगात

सिरसा, 21 नवंबर –मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा में बाबा सरसाईनाथ राजकीय मेडिकल मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती राव ने की। मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य गणमान्यों ने मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने पौधरोपण भी किया है। इसके पश्चात अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा सरसाईं नाथ जी एक महान संत थे। जिन्होंने शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को जीवनदान दिया। उनके नाम पर सिरसा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में आने वाला हर मरीज निरोग होकर जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 21 एकड़ भूमि में 1010 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज तैयार होगा।
सिरसा में साढ़े पांच एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा  कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर 
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सिरसा में साढ़े पांच एकड़ भूमि पर कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है।प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 15 हो गई है। 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने बेहतर काम किया है। पहले हरियाणा में काम धीमा था। मेडिकल कॉलेज भिवानी का काम लगभग पूरा हो चुका है। डबल इंजन की सरकार ने विकास की रफ्तार को बढ़ाया है। फरीदाबाद, पंचकूला, रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब व्यक्ति को निशुल्क चिकित्सा सेवा मिले। अब हर गरीब परिवार को मेडिकल सेवाएं मिल रही हैं। पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा योजना दी जा रही है। हरियाणा में चिरायु हरियाणा योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 आयु की उम्र के बुजुर्गों के लिए इलाज मुफ्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा में भी योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखें। किसान भाई पेस्टिसाइड का उपयोग कम करें, हमें प्राकृतिक खेती का रास्ता अपनाना चाहिए।इस मौके पर डेरा बाबा सरसाईनाथ के महंत सुंदराईनाथ, सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, उडीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, स्वास्थ्य विभाग की एसीएस सुमित्रा मिश्रा, डॉ. साकेत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.