हरियाणा में कुर्सी बचने पर रो पड़े चेयरमैन सूरजभान बुमराह…विधानसभा चुनाव में छोड़ी थी BJP

21 नवंबर, सिरसा–हरियाणा के सिरसा जिले की  नाथूसरी चोपटा  पंचायत समिति के अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है. इसके साथ ही अध्यक्ष सूरजभान बुमराह की कुर्सी भी बच गई है.कुर्सी बचाने पर सूरजभान रो पड़े. सूरजभान ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को छोड़ इनेलो का दामन थामा था तभी से उनकी कुर्सी चलने के प्रयास तेजी से चल रहे थे चेयरमैन की कुर्सी बचाने से अब सिरसा में भाजपा को झटका लगा है।
अविश्वास प्रस्ताव पर 22 में से 13 वोट पक्ष में पड़े
बुधवार को  नाथूसरी चोपटा ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत ऑफिस कार्यालय में एडीसी लक्षित सरीन और बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में समिति के 30 सदस्यों में से 22 सदस्य शामिल हुए इनमें से 13 सदस्यों ने सूरजभान के पक्ष में और 9 सदस्य विपक्ष में रहे अविश्वास प्रस्ताव में जीत के बाद अध्यक्ष सूरजभान भावुक हो गए।
सूरजभान ने जताई ये आशंका 
मीडिया से बातचीत करते हुए सूरजभान ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़ इनेलो का दामन थामा था,जिसके बाद उनको अध्यक्ष पद से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा था. उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के सदस्यों का उनको समर्थन है आज भी उनके साथ है और उनकी कुर्सी भी कायम है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी ह.त्या करवाने का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष ने एडीसी पर भी मीटिंग को कंडक्ट नहीं करवाने का आरोप भी लगाया है।
बता दे कि नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के अध्यक्ष के खिलाफ 11 नवंबर को कई सदस्यों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सोपा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि अध्यक्ष की कार्यशैली से कोई भी व्यक्ति संतुष्ट नहीं है क्योंकि वह नियमों के अनुसार उसकी सहमति के बिना कार्य कर रहा है जो कि गलत है इस कारण हम उसके खिलाफ है और विश्वास प्रस्ताव पारित करना चाहते हैं।नाथूसरी चोपटा  पंचायत समिति के अध्यक्ष का चुनाव 23 दिसंबर 2022 को हुआ था, जिसमें सूरजभान गुमराह को शर्मिति से अध्यक्ष और मांगेराम पूनिया को वाइस चेयरमैन चुना गया था

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.