/ Jun 13, 2026

नेता प्रतिपक्ष बोले कांग्रेस की गारंटियां धरी की धरी अब केवल कुर्सी बचाना ही प्राथमिकता

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की आज यह हालत हो गई है कि सरकार की प्राथमिकता ही सरकार को बचाना बन गया है। हिमाचल प्रदेश में सीपीएस को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस सरकार के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे है.जबकि प्रदेश में विकास ठप्प पड़ा हुआ है। विधानसभा के चुनावों में कही गई गारंटीयों को समय पर पूरा करना कांग्रेस आज भूल गई है। यह बात हिमाचल प्रदेश के पूर्व में रहे सीएम व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही।
सीपीएस व सरकार बचाने के लिए दिल्ली से ला रहे वकील
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार के फैसले आर्थिक सुधारों की बात कह कर लिए जा रहे हैं उसमें कहीं न कहीं कोई साजिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चलाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में भी भाजपा ने किसी सरकारी विभागों की संपत्ति को अटैच नहीं किया और ना ही निजी क्षेत्र में सौंपा.जबकि कांग्रेस ने कोर्ट के आदेशों पर प्रदेश हित में अपील तक नहीं की। वहीं दूसरी और अपने चहेते सीपीएस की कुर्सियां बचाने के लिए दिल्ली तक वकील कर पैरवी करवाई जा रही है जो कि सही नहीं है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आज हिमाचल जिस स्थिति में पहुंच गया है उसके लिए वर्तमान में नेतृत्व की परिपक्वता में कमी कारण रहा है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में आनन फानन में फैसले लिए जा रहे हैं.जिससे आर्थिक संकट तो पनप ही रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में अंदर की लड़ाई बढ़ रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से कोर्ट ने हालही में अपने फैसले सुनाए हैं.इससे यह लगता है कि कांग्रेस सरकार चलाने में असमर्थ है और कोर्ट को ही प्रदेश हित में फैसले लेने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलने की सारी सिमाएं लांघते हुए दुसरे राज्यों में हो रहे चुनावों में भी हिमाचल प्रदेश में दस गारंटीयां पूरी करनी की बातें कहीं हैं जो शर्मशार करने वाली हैं।

शानन पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी पर विपक्ष भी सरकार के साथ
वहीं मंडी जिला के जोगिंदर नगर में स्थित शानन पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर केंद्र सरकार के रवैये पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भाजपा की सरकार ने इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाया और केंद्र ने भी समय आने पर इस मसले पर फैसला करने की बात कही थी। वहीं अब हिमाचल प्रदेश के हित के लिए प्रदेश सरकार भी प्रयास कर रही है और विपक्ष भी इसमें उनके साथ है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, नगर निगम मंडी के मेयर विरेंद्र भट्ट, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद, पायल वैद्य, राकेश वालिया सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.