भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर दी प्रतिक्रिया… विपक्ष पर साधा तीखा निशाना

रोहतक,27 नवंबर -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने प्रदेश सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर खरीदने पर मचे बवाल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पेट में क्यों दर्द हो रहा है यदि जरूरत होगी तो एक की जगह तीन हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी इस तरह की खरीदारी चलती रहती थी। साथ ही उन्होंने बजरंग पुनिया पर नाडा द्वारा 4 साल के बैन पर भी प्रतिक्रिया दी.उन्होंने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया की फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। मोहनलाल बडोली ने कहा कि 30 नवंबर तक 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही उन्होंने भाजपा संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक बदलाव होगा सदस्यता अभियान इसकी पहली कड़ी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक लेने के लिए पहुंचे थे।
कांग्रेस नेताओं के बेवजह पेट में हो रहा  दर्द -मोहनलाल बडोली 
हरियाणा सरकार पर 4.50 लाख करोड रुपए का कर्ज होने के बावजूद भी हेलीकॉप्टर खरीदने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है.विपक्षी नेता सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं जिसको लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बेवजह पेट में दर्द हो रहा है, जबकि आवश्यकता के अनुसार ही हरियाणा सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो एक दो नहीं बल्कि तीन हेलीकॉप्टर खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय में भी नेता जरूरत की चीजों को खरीदते थे फिर सरकार पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। मोहनलाल बडोली आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे.उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक पार्टी 50 लाख नए सदस्य बनने पर का लक्ष्य रखे हुए हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि नीचे से लेकर ऊपर तक भाजपा संगठन में बदलाव होगा और सदस्यता अभियान इसकी पहली कड़ी है।
मोहनलाल बडोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा है.भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को संविधान निर्माता बताने पर मोहनलाल ने प्रतिक्रिया दी है। मोहनलाल बडोली ने कहा की संविधान निर्माण बाबा भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हुआ था और इसमें उन्ही को ही श्रेय जाता है।
किसानो के एक बार फिर से सक्रिय होने पर दी प्रतिक्रिया
साथ ही किसानों के एक बार फिर से सक्रिय होने पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जरूर जाना चाहिए और दिल्ली ही किसानों के असली राजधानी है लेकिन हरियाणा सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी दिया है पहले किसान अपनी सरकार से मांग करें और सरकार को भी उस मांग को पूरा करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गरीबों का हक छीनकर अमीरों में बाटता है जबकि भाजपा ने गरीबों को हक दिया है। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के पार्टी से नाराज चलने पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के बारे में सवाल उन्ही से पूछा जाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.