/ Sep 16, 2026

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर एमओयू की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कशॉउ बांध परियोजना से जुड़े इस घटनाक्रम को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस परियोजना को लेकर अब महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।चौहान के मुताबिक,परियोजना के तहत पड़ोसी राज्यों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा,जबकि हिमाचल प्रदेश को 221 मेगावाट बिजली मुफ्त मिलने की बात तय हुई है।

नरेश चौहान ने कहा कि कशॉउ बांध को लेकर लंबे समय से कई स्तरों पर चर्चा चल रही थी और अब भारत सरकार के प्रयासों से इस दिशा में ठोस प्रगति हुई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने भी लगातार प्रदेश के अधिकारों और हितों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा है।चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।सरकार का स्पष्ट रुख है कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हो, लेकिन इसमें हिमाचल के अधिकारों और जनता के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि पहले कशॉउ बांध परियोजना से मिलने वाली बिजली के भुगतान और हिमाचल के अधिकारों से जुड़े विषय लंबित रहे।उनके अनुसार,उस समय हिमाचल को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिल रहा था।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और केंद्र के समक्ष प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा।

नरेश चौहान ने दावा किया कि कशॉउ बांध परियोजना से हिमाचल प्रदेश को 221 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलने के साथ करीब 600 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल पानी और बिजली से जुड़ा समझौता नहीं है, बल्कि हिमाचल के दीर्घकालिक आर्थिक हितों से भी जुड़ी हुई है।उन्होंने कहा कि टोंस नदी पर बनने वाली कशॉउ बांध परियोजना से कई राज्यों को लाभ मिलेगा।वहीं,हिमाचल को मिलने वाली बिजली और संभावित राजस्व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।नरेश चौहान ने कहा कि छह राज्यों के साथ होने वाला यह एमओयू हिमाचल के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश को आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा।चौहान ने इसे हिमाचल प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की जनता को बधाई दी।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हिमाचल के संसाधनों का इस्तेमाल प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में सुनिश्चित करना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.