/ Sep 17, 2026

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.प्रदर्शनकारियों को सचिवालय परिसर की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी।इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई,जब महिला समिति की कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया।पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई।

जनवादी महिला समिति की सचिव फाल्मा चौहान ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल लंबे समय से शिमला और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान की भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में संचालित गायनी ओपीडी और वार्ड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं उपचार प्राप्त करती हैं।सेवाओं को आईजीएमसी में स्थानांतरित करने से मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।फाल्मा चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार अस्पताल को कमजोर कर उसे तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।उन्होंने दावा किया कि अस्पताल की जमीन का इस्तेमाल वीआईपी और विधायकों के लिए आवास बनाने में किया जा रहा है,जो महिलाओं के हितों के खिलाफ है।उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और केएनएच में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।प्रदर्शन को एसएफआई और सीटू ने भी समर्थन दिया। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने मार्च में शामिल होकर आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.