बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात अचानक दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम के साथ-साथ जहरीले सांपों को लेकर डर का माहौल है।

रात में अचानक बिगड़ी बच्चों की तबीयत

जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की रात महेंद्र कुमार अपनी पत्नी जयवंती,नौ वर्षीय बेटी काव्या और छह वर्षीय बेटे नक्श के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए थे।परिवार के पास एक ही बिस्तर है,इसलिए रोजाना की तरह माता-पिता ने जमीन पर बिस्तर लगाया,जबकि दोनों बच्चों को बिस्तर पर सुलाया गया। रात के समय अचानक दोनों बच्चों के पेट में तेज दर्द हुआ और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिवार ने बिना देर किए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जोनल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गए

परिजन पहले दोनों बच्चों को जोनल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुरुआत में परिजन भी यह समझ नहीं पाए कि आखिर कुछ ही समय में दोनों बच्चों की हालत इतनी गंभीर कैसे हो गई।

दरवाजे के पास दिखा सांप तो हुआ शक

परिजन रमेश कुमार के मुताबिक,बच्चों को जब बार-बार उल्टियां हो रही थीं तो उन्हें कमरे से बाहर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान घर के दरवाजे के पास एक काला सांप दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि दोनों बच्चों को सांप ने डसा है। खास बात यह रही कि बच्चों के शरीर पर सांप के काटने का कोई स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दे रहा था।इसी वजह से शुरुआती तौर पर परिवार किसी अन्य कारण की आशंका जता रहा था।

कामन करैत प्रजाति का बताया जा रहा सांप

परिजन रमेश कुमार के अनुसार जिस सांप को घर में देखा गया, वह कामन करैत प्रजाति का था। उन्होंने बताया कि उन्हें सेना में कार्यरत रहने के कारण इस प्रजाति के सांप के बारे में जानकारी है। कामन करैत के काटने पर कई बार काटे गए स्थान पर ज्यादा दर्द या स्पष्ट घाव नहीं होता। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति और परिवार को शुरुआत में सांप के काटने का पता भी नहीं चल पाता।

दोबारा घर में घुसा सांप, ग्रामीणों ने मार डाला

परिजनों के अनुसार बच्चों की मौत के बाद वही सांप दोबारा घर में घुस आया था। ग्रामीणों ने सांप को देखकर उसे मार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में जहरीले सांपों को लेकर भय और बढ़ गया है। गांव के आसपास घास से भरे रास्तों और अन्य स्थानों पर जाने से भी लोग अब डर रहे हैं।

जहरीले सांपों को पकड़ने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से गांव और आसपास के क्षेत्र का सर्वे करवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सेहली की वार्ड पंच हेमलता ने कहा कि क्षेत्र में जहरीले सांपों की मौजूदगी को देखते हुए विभाग को अभियान चलाकर ऐसे सांपों को पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

मामले को लेकर पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। एसपी मंडी विनोद कुमार के अनुसार पुलिस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है और अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दो बच्चों की मौत से परिवार में पसरा मातम

महेंद्र कुमार और उनकी पत्नी जयवंती की दो ही संतानें थीं। परिवार ने बच्चों के भविष्य को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन एक ही रात में दोनों बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। महेंद्र कुमार पेंटर का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब बेटे और बेटी दोनों को खोने के बाद माता-पिता का दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.