/ Oct 05, 2026

आज शरद पूर्णिमा पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए वैज्ञानिक और ज्योतिष दृष्टि से क्या रहेगा महत्व..

कुरुक्षेत्र(TSN): शनिवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा हैं। इस ग्रहण को लेकर वैज्ञानिक दृष्टि से ओर ज्योतिष विद्वानों के अनुसार अपनी अपनी राय हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र के परियोजना समन्वयक एवं प्रमुख सुरेश सोनी ने अपने तरीके से चंद्र ग्रहण लगने के कारणों एवं प्रभाव के बारे से विस्तार से बताया तो वहीं ज्योतिष की दृष्टि से गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र प्रमुख डॉ. रामराज कौशिक ने  ज्योतिष के हिसाब से इस चंद्र ग्रहण के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रभावों के बारे में बताया।
वैज्ञानिकों के अनुसार विज्ञान कहता है कि चंद्र ग्रहण महज एक खगोलीय घटना हैं। विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती हैं दूसरी ओर, सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती हैं। इससे चंद्रमा चमकीला हो जाता हैं।
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 एवं 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा हैं,हालांकि चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता हैं।  पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने का प्रयास करते हैं तो चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता हैं। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी सूतक काल को अच्छा समय नहीं माना जाता हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता हैं,ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला हैं।
इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा हैं। ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखाई देने वाला हैं। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण जब लगता है तो इसका प्रभाव सभी लोगों के ऊपर रहता हैं। चंद्रग्रहण सिर्फ और सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा (Sharad purnima) के दिन लगने जा रहा हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.