/ Jun 28, 2026

ऑल इंडिया RMS आरएमएस एंड MMS एम्पलाई यूनियन करेगी एक दिन की भूख हड़ताल

अम्बाला, 3 दिसंबर –भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों द्वारा डाकघर में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट को मर्ज करने पर ऑल इंडिया आरएमएस एंड एमएमएस एम्पलाई यूनियन द्वारा पूरे देश में एक दिन की भूख हड़ताल का आहवान किया है. इसी के साथ डाक विभाग द्वारा गुड़गांव में RMS का दफ्तर बंद करके उसे फरीदाबाद में शिफ्ट करने पर भी कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया है!.उन्होंने विभाग के दोनों निर्णय को वापस लेने की मांग की है
भारतीय डाक सेवा अधिकारियों द्वारा देश के डाकघर में होने वाली रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट को पहले अलग-अलग किया गया था ताकि उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके. इसके साथ-साथ विभाग को भी आर्थिक रूप से काफी फायदा हो रहा था, लेकिन अब विभाग ने एकदम से दोनों को मर्ज करने का निर्णय लिया है, जो डाक विभाग कर्मचारी और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के खिलाफ जाता है. इसी को लेकर ऑल इंडिया आरएमएस एंड एमएस एम्पलाई यूनियन ग्रुप C के कर्मचारियों ने एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की है! अंबाला में भी चीफ पोस्टमास्टर जनरल दफ्तर के बाहर सड़क पर बैठकर विभाग के एम्पलाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपने निर्णय को वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं! विभाग के परिमंडल सचिव के एम त्रिपाठी का कहना है कि यदि जल्द ही सरकार ने इस निर्णय को वापस ना लिया तो वह कोई कठोर निर्णय लेने पर मजबूर हो जाएंगे!
 वही चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अंबाला दफ्तर के बाहर एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे यूनियन के राकेश शर्मा, डिवीजन सेकेट्री, RMS दिल्ली ने पत्रकारों से बताया कि जहां एक तरफ पहले सरकार कुरियर सेवाओं से कंपटीशन करते हुए स्पीड पोस्ट वर हिस्ट्री को अलग दायरे में रखा था, लेकिन अब इसको मर्ज करने से विभाग की पोल खुल गई है! इसी प्रकार विभाग ने मिलेनियम सिटी कहे जाने वाले गुड़गांव के दफ्तर को बंद करके उसे फरीदाबाद शिफ्ट करने पर भी एंप्लॉय में भारी रोष फैल गया है! उनका कहना है कि इससे जहां विभाग को आर्थिक नुकसान होता है वही कर्मचारीयों की कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में आते  है! उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वाली डाक पहले दिल्ली उतरती है और उसके बाद चटनी के लिए फरीदाबाद ले जाया जाता है और बाद में उसे गुड़गांव भेजा जाता है जिससे विभाग को जहां सालाना 68 करोड रुपए का नुकसान हो रहा है.भाई विभाग के कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर भी उंगली उड़ती नजर आ रही है! उनका कहना है कि विभाग अपने लिए गए दोनों निर्णों पर पुनर्विचार करें अन्यथा उन्हें सख्त कदम उठाने पड़ेंगे!

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.