शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश…जनता की समस्याओं का तुरंत निपटारा करे अधिकारी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-जिला शिमला लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। बैठक में समिति के सदस्यों ने आम जनता से जुड़ी लगभग 101 समस्याओं को उठाया। इसके अतिरिक्त गत बैठक में उठाये गए मामलों की भी समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि समिति के सदस्यों ने जो आज क्षेत्र की जनता की समस्याओं को रखा है उनके निवारण के लिए जिला के सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर समयबद्ध निपटारा करें ताकि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान हो सके।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि समिति की अगली बैठक इसी वित्तीय वर्ष के 31 मार्च से पूर्व ही आयोजित की जाएगी। उस बैठक से पूर्व सभी अधिकारी सभी समस्याओं पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाये ताकि अगली बैठक में यह मुद्दे सदन में न उठे। उन्होंने कहा कि कुछ मामले ऐसे है है जो मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्रियों से संबंधित है उसका निपटारा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से बात की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बैठक में अधिकतर विभागों से जुड़े मामले सामने आए है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके। वही बिजली एवं पानी की योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.