ऊना में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर किया धरना प्रदर्शन

ऊना, राकेश ( TSN)-कांग्रेस सरकार के दो साल  पूरा होने पर आज  बीजेपी ने ऊना मुख्यालय के एम सी पार्क के बाहर विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  व  हमीरपुर लोकसभा के संसदअनुराग सिंह ठाकुर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार भाजपा विधायक सतपाल सती सहित पूर्व विधायक बा बड़ी संख्या में बीजेपी के वर्करो ने इस धरना प्रदर्शन रैली में भाग लिया.महिलाओं और युवाओं द्वारा शक्तियों पर अलग-अलग स्लोगन लिखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.
जनता त्रस्त  और प्रदेश सरकार 2 साल के जश्न में मस्त-अनुराग ठाकुर
बीजेपी सांसद  अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये सरकार   हर चीज पर टेक्स   लगाती जा रही है. आज इंडस्ट्रीज यहां से पलायन करने को मजबूर हैं mदूसरी ओर खनन माफिया व ड्रग माफिया को किस का संरक्षण मिल रहा है इस के पीछे कौन है,उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश पर 97 हजार करोड़ का कर्जा चढ़ चुका है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की यहां उपलब्धियां गिनवाई.उन्होंने कहा कि इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज खड़े होने का समय आ गया है और हम सबको इस सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना है. वहीं उन्होंने माफिया राज को लेकर सीएम   सुक्खू  पर भी जमकर निशान साधा. इस मौके पर  बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि, आज प्रदेश में मित्र मंडली व खान माफिया, वन माफिया और नशा माफियों को संरक्षण देने वाली सरकार हैं. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर तरफ अराजकता है और लगातार प्रदेश में गुंडागर्दी के मामले बढ़ते जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जो भी जन विरोधी सरकार के निर्णय हैं उनके विरोध में आज खड़े रहने की हमें जरूरत है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.