/ Aug 30, 2026

अब रिंग रोड तक फैलेगी अम्बाला छावनी जो नगर से महानगर बनेगा : अनिल विज

अम्बाला, 15 दिसम्बर-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने  आज 12 क्रास रोड पर श्री यादव सभा की ओर से आयोजित यादव परिवार मिलन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की. उन्होंने कहा कि चुनाव में पैसा, छल, कपट का इस्तेमाल होता है उसके बावजूद भी अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें जिताया है। वह अपनी पूरी ताकत लगाकर अम्बाला की जनता को दे सके ऐसा वह सोचते हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड के दौरान यादव सभा ने समाज सेवा में अच्छा कार्य किया और इस दौरान उनको भी कोविड हो गया था, अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें जवाब तक दे दिया था। भगवान की कृपा से वह वापस बचकर आए और खराब सेहत होने के बावजूद भी वह घर आराम करने के लिए नहीं बैठे, ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर उन्होंने काम किया तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया क्योंकि उन्होंने जनता से वोट ली है और जनता को वोट का हिसाब देना है।
रिंग रोड तक फैलेगी अम्बाला छावनी, नगर से महानगर बनेगी 
ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही रेलवे लाइन पर नन्हेड़ा फ्लाईओवर को चालू करवाया। इसी प्रकार उन्होंने शाहपुर में रेलवे अंडर पास बनवाया जबकि घसीटपुर में रेलवे अंडर पास बन रहा है जबकि जल्द ही मच्छौंडा में रेलवे ओवर ब्रिज भी बनेगा। पहले कई इलाके रेलवे लाइनों की वजह से अम्बाला छावनी से कटे हुए थे मगर अब इन बाधाओं को उन्होंने रेलवे फ्लाइओवर व अंडरपास बनाकर दूर कर दी है। अब अम्बाला छावनी रिंग रोड तक फैलेगा और अम्बाला छावनी नगर से महानगर बन जाएगा। उनका प्रयास है कि वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के और सेक्टर भी अम्बाला छावनी में ला सके। उन्होंने अम्बाला से दिल्ली वाया शामली एक्सप्रेस हाईवे मंजूर करवाया जिसपर तेजी से काम चल रहा है। वह जनता को बताना चाहते हैं कि जनता यदि उन्हें वोट देकर जिताती है तो वह उनकी वोट को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
जिस विभाग का मंत्री बना उसी विभाग का लाभ हुआ 
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह जिस विभाग के मंत्री बने उसी का लाभ उन्होंने छावनी की जनता को दिलवाया। बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने सिविल अस्पताल व कैंसर अस्पताल बनाया। अस्पताल में आज प्रतिदिन तीन हजार से भी ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अभी उन्होंने चुनाव जीतते ही सिविल अस्पताल के समक्ष फुट ओवर ब्रिज युक्त एस्केलेटर लगवाया ताकि दुर्घटना न हो। वह खेल मंत्री बने तो उन्होंने फुटबाल स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल बनाकर दिया। जब वह शहर स्थानीय निकाय मंत्री थे तो उन्होंने बैंक स्क्वेयर बनवाया।
25 वर्ष से बंद पड़ी लोकल बस सेवा को पुन: प्रारंभ कराया 
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने उन्हें इस बार परिवहन मंत्री बनाया और परिवहन मंत्री बनते ही अम्बाला छावनी में 25 वर्ष से बंद पड़ी लोकल बस सेवा को प्रारंभ किया। आज कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी, बोह, बब्याल, नन्हेड़ा, चंदपुरी व अन्य क्षेत्रों के निवासियों के लिए लोकल बस सेवा चल रही है। सभी बसें सुभाष पार्क पर रूककर जाती है ताकि दूर-दराज के लोग भी यहां पार्क तक पहुंच सके।
आज समाज को जोड़कर रखने की आवश्यकता : 
यादव सभा द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़कर रखते हैं और देश, समाज, अपनी बिरादरी के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी होती है। अम्बाला छावनी की यादव सभा को वह जानते हैं और समाज हित के हर कार्यक्रम में वह बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को जोड़कर रखने की आवश्यकता है। विभिन्न विदेशी ताकतें हमारे इस प्यार व एकता तो समय-समय पर तोड़ने की कोशिश करती है।  हम इकट्‌ठे है तो हम मजबूत है, हम मजबूत है तो देश मजबूत है और हमारी मजबूती से देश की मजबूती बनती है।
मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तोए…”
यादव सभा द्वारा यादव धर्मशाला निर्माण को लेकर मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तोए, तेरा तुझको सौपता, क्या लागे है मोए”। विज ने मेरा कुछ नहीं, यदि आपने मुझे किसी की सहायता करने के काबिल बनाया तो ही वह आपकी मदद कर पा रहे हैं। यादव समाज से एक बच्चा एनडीए में शामिल हुआ तथा दूसरा जोकि एमडी बना उनको सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समाज में कार्य करने वाले अन्य लोगों को भी सभा द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रकार सम्मानित करने से बच्चों व अन्य लोगों में बेहतर कार्य करने की भावना पैदा होगी। यह सकारात्मकता की सोच है, समाज को बनाने के लिए यह आवश्यक है। कोई गलत कार्य करता है तो हमारे संविधान में उसे सजा देना लिखा है, मगर अच्छा कार्य करने वाले को क्या ईनाम देना चाहिए यह किसी किताब में नहीं लिखा है। ठीक कार्य करने वाले का उत्साहवर्धन जरूरी है।
वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यादव सभा अम्बाला की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। सभा की ओर से उन्हें पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्हें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. अतुल यादव, सभा प्रधान बलवंत यादव, अमर यादव, श्याम बाबू यादव, राम बाबू यादव सहित बड़ी संख्या में यादव सभा से सदस्य मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.