शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में हंगामा.. नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला आया विपक्ष

राहुल चावला ,धर्मशाला ( TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे और आखिरी दिन संस्थान बंद करने को लेकर सदन गर्मा गया. प्रदेश में संस्थान बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन के भीतर मुख्यमंत्री के जवाब को गैर जिम्मेदार ने बताया. साथ ही उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से पूर्व सरकार के दौरान खोले गए संस्थाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया है.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक का रणधीर शर्मा के प्रश्न पर वर्तमान सरकार में बंद और नए खोले गए संस्थाओं की जानकारी मांगी गई थी. सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि प्रदेश में 1865 संस्थान वर्तमान सरकार ने बंद कर दिए. जयराम ठाकुर ने कहा विपक्ष ने सरकार से पूछा कि किस आधार पर संस्थान बंद कर दिए गए हैं. इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने जरूरत के आधार पर संस्थान खोलने का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1094 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए. मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि इन स्कूलों में छात्र नहीं थे. जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है और मुख्यमंत्री का यह बयान गैर-जिम्मेदाराना है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इनमें से ज्यादातर स्कूल और संस्थान जनजातीय और पिछड़े इलाकों में थे जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया.
मुख्यमंत्री ने संस्थान बंद करने का नया कीर्तिमान किया  स्थापित 
 जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने संस्थान बंद करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि विशुद्ध रूप से राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से संस्थान बंद कर दिए गए. पूर्व भाजपा सरकार के आखिरी वित्त वर्ष में खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया गया. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जीवन भर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विपरीत चलते रहे और अब भी मुख्यमंत्री उनके कार्य प्रणाली के बिल्कुल विरुद्ध जाकर काम कर रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि बदले की भावना से जो संस्थान बंद किए गए हैं विपक्ष उनको लेकर आखिरी वक्त तक लड़ाई लड़ता रहेगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.