/ May 19, 2026

सियासत के बरगद पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की कहानी देती रहेगी प्रेरणा

सिरसा, 21 दिसंबर —-हरियाणा की सियासत के बरगद चौ. ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे। गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने साढ़े पांच दशक तक सक्रिय सियासत में एक लौह पुरुष नेता के रूप में अपनी छाप छोड़ी। संघर्ष के सफर को जारी रखा। एक कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता, समाजसेवी एवं दमदार राजनेता के रूप में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। आज बेशक चौटाला साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी लाजवाब कहानी हमें हमेशा ही प्रेरणा देती रहेगी।
दरअसल चौ. ओमप्रकाश चौटाला के बिना सियासत की कहानी अधूरी है। वे सबसे अधिक पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 7 बार विधायक बने। पांच अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से विधायक चुने गए। राज्यसभा के सदस्य रहे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। 12 अप्रैल 1998 को उन्होंने अपने पिता चौ. देवीलाल के मार्गदर्शन में इनेलो रूप पौधा लगाया जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को गांव चौटाला में हुआ। पिता चौ. देवीलाल की पाठशाला में रहकर उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखा। चौटाला व संगरिया में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद खेती बाड़ी करने लगे। हरियाणा गठन के बाद चौ. ओमप्रकाश चौटाला 1970 में पहली बार उपचुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए।
लौहपुरुष के रूप में बनाई पहचान
खास बात यह है कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने एक लोहपुरुष राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। कभी भी विपरीत परिस्थितियों में डावांडोल नहीं हुए। संघर्ष के सफर को जारी रखते हुए हमेशा ही कार्यकत्र्ताओं का हौसला बढ़ाते थे। खास बात यह है कि चौटाला साहब की हाजिरजवाबी एवं यादशात का कोई सानी नहीं था। वे भीड़ में से अनजान से कार्यकत्र्ता का नाम भी पुकार लेते थे। प्रशासन पर उनकी गजब की पकड़ थी। उन्होंने हमेशा ही राजनीति को जनसेवा का जरिया माना और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी एक लोहपुरुष राजनेता के रूप में उभरकर सामने आए। कार्यकत्र्ताओं के चेहरे पर बेशक कभी शिकन आ जाए, लेकिन चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा ही दमदार हौसला बरकरार रखा।
जनता दरबार बना था मिसाल
24 जुलाई 1999 को चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले चौटाला टूकड़ों में तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके थे। एक बार 6 दिन के लिए, एक बार 16 दिन के लिए और एक बार। ऐसे में अब चौटाला मुख्यमंत्री के रूप में लम्बी पारी खेलने की रणनीति पर काम कर रहे थे। किस्मत और समीकरण भी उनके पक्ष में जा रहे थे। अक्तूबर 1999 में संसदीय चुनाव हुए। कारगिल युद्ध के बाद हुए इस संसदीय चुनाव का असर पूरे देश सहित हरियाणा में नजर आया। इनैलो-भाजपा ने मिलकर संसदीय चुनाव लड़ा और क्लीन स्विप करते हुए सभी दस सीटों पर जीत दर्ज की। 5 सीटों पर इनैलो को और 5 पर भाजपा को जीत मिली। इस जीत से चौटाला बहुत उत्साहित थे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2001 में होने थे। पर चौटाला ने संसदीय चुनाव में मिले अपार समर्थन के चलते विधानसभा चुनाव समय से पहले करवाने का फैसला किया। फरवरी 2000 में हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हुए। भाजपा और इनेलो ने मिलकर चुनाव लड़ा। इनेलो ने 29.61 प्रतिशत मतों के साथ 47 सीटों पर जबकि भाजपा ने 8.94 प्रतिशत वोटों के साथ 6 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 31.22 मत प्रतिशत के साथ 21 सीटों पर जीत मिली। बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी केा इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। हविपा को 2 सीटों पर जीत मिली और उसे केवल 5.55 प्रतिशत मत ही मिले। 16.90 प्रतिशत वोटों के साथ 11 आजाद विधायक निर्वाचित हुए। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार बनने के बाद सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की। वे गांव-गांव जाते थे। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद होते थे। लोगों की समस्याएं सुनते थे। अधिकारियों को निर्देश देते थे। समस्या का मौके पर ही समाधान हो जाता था। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद तो अफसर कोई भी गलती करने की गुंजाइश नहीं रखते थे। यह कार्यक्रम पूरे देश में एक मिसाल बना।
पिता चौ. देवीलाल ने सौंपी थी राजनीति विरासत
दिसम्बर 1989 में चौधरी देवीलाल केंद्र की सियासत में चले गए और वे उप प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया। महम विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया। चौ. देवीलाल ने अपने बड़े बेटे चौ. ओमप्रकाश चौटाला को अपना सियासी उत्तराधिकारी बनाया। 2 दिसम्बर 1989 को ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बन गए। दूसरी बार चौटाला ने 12 जुलाई 1990 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद चौटाला तीसरी बार 22 मार्च 1991 को मुख्यमंत्री बने। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने जीवन की सबसे लम्बी पारी 24 जुलाई 1999 से लेकर फरवरी 2005 तक खेली। इस दौरान चौटाला ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चौटाला गांव में किसी सार्वजनिक स्थान पर पहुंचते। तमाम विभागों के आला अधिकारियों के बीच ग्रामीणों संग संवाद करते और उनकी समस्याएं जानते। ओम प्रकाश चौटाला के समर्थक सतपाल गोदारा  ने बताया कि ओम प्रकाश चौटाला का गांवों से बड़ा जुड़ाव था। सरकार में होते हुए चौटाला साहब हमेशा अधिकारियों को लेकर गांवों में जाकर चौपाल लगाते और वही पर ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान अधिकारियों के मार्फत करवाते थे। चौटाला साहब ने किसानों सहित सभी वर्गों के लिए काफी काम किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.