नियम 130 के तहत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री के वक्तव्य पर भड़का विपक्ष

धर्मशाला, संजु चौधरी  (TSN)-विधानसभा शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विरोध जताते हुए दूसरी बार विपक्ष सदन से बाहर निकल आया. सत्ता पक्ष के विधायक चंद्रशेखर की ओर से नियम 130 के तहत लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधानसभा के अंदर हंगामा हो गया. यह प्रस्ताव केंद्र सरकार से PDNA और अन्य मदों के अंतर्गत मदद को लेकर लाया गया था.
चर्चा के दौरान जब विपक्ष की ओर से विपिन सिंह परमार के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपना वक्तव्य रखा तो विपक्ष ने उनके वक्तव्य को लेकर कड़ी आपत्ति जताई. इस  दौरान जगत सिंह नेगी की ओर से प्रस्ताव की भाषा बदले जाने और केंद्र सरकार को लेकर की गई टिप्पणी पर विपक्ष भड़क गया. इसके बाद विपक्ष मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गया.
प्रदेश सरकार के मंत्री न तो संविधान की मानते हैं न अपने मुख्यमंत्री की बात
सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महज़ चार दिन के शीतकालीन सत्र में आज सार्थक चर्चा चल रही थी. लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री न तो संविधान की मानते हैं न अपने मुख्यमंत्री की बात. जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्व मंत्री ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और विपक्ष के नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसे विपक्ष किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह का व्यवहार करना मंत्री की आदत बन गई है. इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा.उन्होंने कहा कि मंत्री के ऐसे व्यवहार को नियंत्रण में रखना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है लेकिन मुख्यमंत्री की वह नहीं सुनते हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष यह तय करेगा की मंत्री का व्यवहार अगर नहीं बदला तो जब विधानसभा के अंदर मंत्री अपनी बात रखें तो विपक्ष उन्हें सुने या नहीं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.