मंडी, धर्मवीर (TSN)-हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। 23 दिसंबर सोमवार को मंडी में बेरोजगार युवाओं द्वारा मंडी शहर में एक विशाल प्रदर्शन कर आयोजन करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ के जिला संयोजक विशाल मंढोत्रा ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ ने दी जानकारी
बेरोजगार युवा महासंघ ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारों को 5 लाख पक्की नौकरियों के सपने दिखाए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद यह सपने पूरी तरह से चकनाचूर हो गए हैं। आज रोजगार के नाम पर सिर्फ उप मुख्यमंत्री की बेटी को ही रोजगार मिला है। आलम यह है कि पूर्व सरकार के समय में जारी भर्तियों के परिणाम भी आज दिन तक नहीं निकल पाए हैं। इन्होंने मांग उठाई है कि प्रदेश सरकार गेस्ट टीचर पॉलिसी और आउटसोर्स भर्तियों को बंद करे। एचपीआरसीए को सुचारू रूप से चलाया जाए और जो फार्म भरे गए हैं उनकी परीक्षाएं करवाई जाएं। पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई अम्ल में लाई जाए। सरकारी विभागों में रिक्त चल रहे पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। 5 लाख सरकारी नौकरियों के वादे को पूरा किया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर बेरोजगार युवा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए उतारू हो जाएंगे।
