/ Oct 22, 2026

मौसम साफ रहा तो अगले दो दिनों में सभी सड़कें होंगी बहाल…बर्फबारी से निपटने के लिए 268 मशीनें तैनात

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से सैंकड़ों सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। शिमला में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग की रिव्यू मीटिंग ली और अधिकारियों को अगले पांच दिनों तक अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने कुल 268 मशीनें बर्फबारी से निपटने के तैनात की है जो सड़कों को खोलने में जुटी हुई हैं। अगर मौसम साफ रहता है तो अगले दो दिनों में सभी सड़कें खोल दी जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री ने  अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का दिया आदेश
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी से बागवानी और पर्यटक कारोबार को फायदा होगा। अगले पांच दिन भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिसे देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं. अगर छुटियां भी रद्द करनी पड़ी तो उसके लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।अगर मौसम साफ रहता है तो अगले दो दिन में सभी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।  रिव्यू मीटिंग में सड़कों के चल रहे निर्माण कार्य की भी रिपोर्ट ली गई है और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।CRF के तहत 2024- 25 में हिमाचल प्रदेश को 110 करोड़ की स्वीकृति आई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

शिमला/संजू-:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी,प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान को लेकर सरकार को घेरा। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद वीरभद्र...

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

अंबाला-:वोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अंबाला शहर की ओर से गुरुवार को सैनी भवन से पुरानी अनाज मंडी तक पदयात्रा निकाली गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन...

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

शिमला-:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय...

कुल्लू के सिंदूरी अनार दुबई निर्यात,किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला नया अवसर

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं बागवानी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के नए अवसर मिल...

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है।इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है।बिलासपुर जिले के करोट गांव के प्रगतिशील किसान श्यामलाल ठाकुर भी हल्दी की खेती से बेहतर कमाई की उम्मीद लगाए हुए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.