स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

शिमला-:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़े। इस बीच, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खुले मंच से स्वर्ण आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। मंत्री के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। अनिरुद्ध सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनके खिलाफ चक्का जाम करने को लेकर FIR दर्ज नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कल मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी।

मीडिया से बातचीत में हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। किसी को भी अपने अधिकारों की मांग करने से रोका नहीं जा सकता।उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने स्थिति को संभाला। मंत्री ने कहा कि अगर सभी वर्गों के लिए आयोग बनाए जा सकते हैं, तो स्वर्ण आयोग बनाने में भी कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जैसे मां बच्चे के रोने पर उसे दूध पिलाती है, उसी तरह लोगों की मांगों को भी सुना जाना चाहिए। अनिरुद्ध सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और अन्य विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

वहीं, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने आंदोलन को समर्थन देने के लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग का गठन अभी नहीं हुआ है और इसके लिए विधानसभा से कानून पारित करवाया जाना है। रूमित ठाकुर ने कहा कि कल मुख्यमंत्री से होने वाली मुलाकात में आंदोलन से जुड़े सभी विषयों को उठाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और स्वर्ण आयोग के गठन की दिशा में उचित कदम उठाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.