/ Aug 29, 2026

हरियाणा की बेटी सानिया पांचाल खास मकसद लेकर जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक करेगी मैराथन

अम्बाला, 31 दिसंबर –हरियाणा की  बेटी सानिया पांचाल एक खास मकसद लेकर जम्मू कश्मीर के लाल चौक से कन्या कुमारी तक मैराथन के लिए निकली है ! आज ये लड़की अंबाला पहुंची और यहां पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उनको आशीर्वाद दिया और एक लाख रुपए देने का भी ऐलान किया जो इस लड़की पर खर्च करने के लिए पांचाल समाज को कहा ! लड़की का यात्रा का मुख्य मकसद लड़कियों को जागरूक करना और लड़कियों के साथ भेद भाव को खत्म करना है ! इसके मकसद की कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी तारीफ की !
हरियाणा की बेटी पांचाल समाज की सानिया एक विशेष मकसद लेकर जम्मू कश्मीर के लाल चौक से कन्या कुमारी तक मैराथन के लिए निकली है ! आज ये छोटी लड़की अंबाला पहुंची और यहां पर उसने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल से से आशीर्वाद लिया ! इस मौके पर पांचाल समाज के लोग भी मौजूद रहे ! कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लड़की को फूलों के हार पहनाए और उसपर खर्च करने के लिए पांचाल समाज को एक लाख रुपए भी दिए ! पांचाल समाज ने इसके लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज का धन्यवाद भी किया !
जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक – अनिल विज 
मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ये बच्ची कन्या कुमारी के लाल चौक से कन्या कुमारी तक पैदल मैराथन के लिए निकली है और ये महिलाओं को आगे आने के लिए पूरे स्थान मिले और बताने के लिए कि हमारे देश में चाहे भिन्न भिन्न धर्म हो भिन्न भिन्न जातियां हो और भिन्न भिन्न भाषाएं हो किंतु जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है ! उन्होंने कहा कि नारियल पैदा होता है केरल में और चढ़ाया जाता है जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी के चरणों में ! उन्होंने कहा कि ये युगों युगों से हमारी परंपरा रही है ! उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि भिन्न भिन्न लोगों ने हमें खंडित करने की कोशिश की लेकिन कुछ तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी हम एक है और एक होकर मुट्ठी बंद करके सभी मुसीबतों का सामना कर सकते है ! उन्होंने कहा कि बड़ा अच्छा मकसद लेकर ये बच्ची यात्रा पर निकली है और मैं अपनी विश इसको देता हूं और सभी बच्चों को भी संदेश है !
सानिया ने बताया यात्रा का उदेश्य 
जम्मू कश्मीर के लाल चौक से कन्या कुमारी की यात्रा पर निकली सानिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा यात्रा का मुख्य मकसद महिलाओं में जो भेद भाव हो रहा है वो न हो और लड़कियां जागरूक हों !उन्होंने कहा कि हमारे फौजी भाइयों और जो महान लोग देश के लिए शहीद हुए है उनके लिए ये यात्रा की जा रही है ! जब उनसे पूछा गया कि सफर लंबा है ऐसे में जो कठिनाइयों आएगी उनको कैसे पार पाओगे तो उन्हें कहा कि अगर मन में हो कि मैने ये काम करना है तो वो हो ही जाता है ! उन्होंने दूसरे बच्चों को भी संदेश दिया कि वो अपने मां बाप का कहना माने !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.