हरियाणा के पूर्व सीएम स्व ओम प्रकाश चौटाला के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे दिग्गज नेता

सिरसा,31 दिसंबर —पूर्व सीएम स्व. ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला में बने साहब राम स्टेडियम में उनकी अंतिम रस्म क्रिया के तौर पर श्रद्धांजलि  समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें पंजाब और हरियाणा से हजारों लोगों ने शिरकत की। इसके साथ पंजाब , राजस्थान सहित कई राज्यों से सियासतदानों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा , हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी , पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल , पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल , कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा , इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा , किसान राकेश टिकैत सहित कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।
समारोह में  लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने कहा कि पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के अचानक निधन से हर कोई शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि भगवान ओम प्रकाश चौटाला की आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि भगवान इस दुःख की घड़ी को सहने की ताकत परिवार को दे।   ओम प्रकाश चौटाला के निधन से केवल परिवार के लोग ही शोकाकुल नहीं है बल्कि समस्त हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ा दुःख है। उन्होंने कहा कि चौटाला के निधन से राजनीति के एक युग का अंत है। नड्डा ने मंच के जरिए अपना अनुभव साँझा करते हुए कहा कि उन्हें चौटाला के साथ राजनीति के तौर पर एक साथ काम करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि चौटाला एक जिंदा दिल व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि चौटाला बड़ी बेबाकी से लोगों की आवाज उठाते थे और बेबाकी उनकी रगों में बसी हुई थी। उन्होंने कहा कि मजदूर , मध्यम वर्ग और किसानों की आवाज को हमेशा ओम प्रकाश चौटाला ने उठाया है। उन्होंने कहा कि बतौर सीएम रहते हुए ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास के लिए बेहतरीन काम किए है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला युवाओं के प्रिय थे।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पांच बार के सीएम रहे और हरियाणा के लोगों की चौटाला ने खूब सेवा की है। उन्होंने कहा कि चौटाला ने हरियाणा के विकास के लिए एक अहम योगदान दिया है। राज्यपाल ने अपना अनुभव साँझा करते हुए कहा कि 1998 में वाजपेयी की केंद्र की सरकार में जब वे शहरी विकास मंत्री थे तब ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के सीएम थे तब ओम प्रकाश चौटाला से एनसीआर के राज भवन में  मुलाकात हुई थी और ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के साथ दूसरे राज्यों में भी विकास को तवज्जो देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि एनसीआर के तहत ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा , राजस्थान , दिल्ली और यूपी में से हरियाणा में ही विकास कार्य करवाने को लेकर अहमियत दी थी। उन्होंने कहा कि एनसीआर में हरियाणा का हिस्सा लेने के लिए चौटाला ने खूब संघर्ष किया और केंद्र सरकार से हरियाणा का हिस्सा लेकर ही माने थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि चौटाला का जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली।  ऐसे महान व्यक्तित्व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अपना एक गौरवशाली जीवन व्यतीत करके हम सबको एक दिशा देकर गए हैं।  ऐसी  दिवंगत आत्मा से हमें प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज और प्रदेश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। जब भी समाज के हित की बात आई श्री चौटाला ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया और लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया।  मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करी कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ये दु:ख सहने का साहस प्रदान करें।
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चौधरी देवीलाल और उनके परिवार के लोगों ने प्रदेश और देश के लिए बेहतरीन काम किया है। चौटाला परिवार ने गरीब , किसान और कमेरे वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी लीडरशिप का मुकाबला आज की लीडरशिप नहीं कर सकती। आज की लीडरशिप स्वार्थ के आधार पर है जबकि पुरानी लीडरशिप कुर्बानी और त्याग पर आधारित थी। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चौधरी देवीलाल से उन्हे काफि कुछ सिखने को मिला है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.