मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के घोंडा विधानसभा में ‘आप’ उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो

चंडीगढ़, 16 जनवरी –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में ‘आप’ उम्मीदवार के समर्थन में एक बड़ा रोड शो निकाला। मुख्यमंत्री मान ‘आप’ उम्मीदवार गौरव शर्मा के नामांकन के मौके पर यहां पहुंचे थे।रोड शो बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने नारे लगाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप उम्मीदवार का स्वागत किया। मान ने पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि आज लोगों की भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि दिल्ली के लोग फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं।
लोगों से की ‘आप’ उम्मीदवार को जिताने की अपील,
रोड शो के दौरान मान ने भजनपुरा मार्केट के दुकानदारों को रोड शो का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और उनसे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की। मान ने आप उम्मीदवार की तारीफ करते हुए मान ने कहा कि हमारे प्रत्याशी गौरव शर्मा इस इलाके के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं। वे आपकी समस्याओं को समझते हैं। खुद भी साधारण परिवार से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए इन्हें जिताएं, जीतने के बाद आपके बीच रहकर आपका काम करेंगे।
केजरीवाल ने सरकारी अस्पतालों और स्कूलों का कायाकल्प किया, मुफ्त बिजली और पानी दिया
भाषण के दौरान मान ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने देश को 70 सालों तक लुटा। उन्होंने हमारे स्कूल और अस्पताल बर्बाद कर दिए। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता में आने के बाद यहां के सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया। उन्होंने आम लोगों के लिए मुफ्त बिजली और पानी की व्यवस्था की एवं महिलाओं के लिए मुफ्त में बसो की सुविधा दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। वहां भी हम हम बहुत काम कर रहे हैं। तीन साल में हमने 850 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बेहतर बना रहे हैं। वहीं आज पंजाब में दिल्ली की तरह ही 90 प्रतिशत लोगों को बिजली का बिल जीरो आता है। पंजाब में हमने बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के 50 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी।
भाजपा पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत अच्छी नहीं है। वे दिल्ली के लोगों को जानबूझकर तंग करते हैं। ताकि दिल्ली के लोग तंग होकर आम आदमी पार्टी को वोट न दें। लेकिन अरविंद केजरीवाल आपके परिवार की तरह आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं।मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि 5 तारीख को आपको अपने परिवार और आपके बच्चों की किस्मत फैसला करना है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को चुने जो काम करना जानता हो और नफरत की राजनीति नहीं करता हो। उन्होंने कहा कि गाली- गलौज वालों के हाथ में आपने भविष्य की जिम्मेदारी नहीं देनी है। नफरत की राजनीति करने वाले कभी भी आपका भला नहीं कर सकते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.