सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में किया रोड शो.. बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

चंडीगढ़, 16 जनवरी –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा में एक बड़ा रोड शो किया। मुख्यमंत्री मान गांधी नगर से ‘आप’ उम्मीदवार नवीन चौधरी दीपू के नामांकन के मौके पर यहां पहुंचे थे।
दिल्ली के लोग फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं – भगवंत मान
रोड शो बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने नारे लगाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप उम्मीदवार का स्वागत किया। मान ने पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि आज लोगों की भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि दिल्ली के लोग फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं।मान ने लोगों से कहा कि 5 तारीख को आपको अपने परिवार और आपके बच्चों की किस्मत फैसला करना है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को चुने जो काम करना जानता हो और नफरत की राजनीति नहीं करता हो। उन्होंने कहा कि गाली- गलौज वालों के हाथ में आपने भविष्य की जिम्मेदारी नहीं देनी है। नफरत की राजनीति करने वाले कभी भी आपका भला नहीं कर सकते।
अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से जो काफिला शुरू किया वह बढ़ते बढ़ते आज बहुत जगहों पर फैल चुका है। पंजाब में हमारी सरकार बनी। चंडीगढ़ में हमारा मेयर है। जालंधर और पटियाला में हमारा मेयर है। दिल्ली के एमसीडी में आम आदमी पार्टी है। गुजरात में हमारे पांच विधायक हैं, गोवा में हमारे दो विधायक है, पंजाब से हमारे तीन लोकसभा मेंबर है और 7 राज्यसभा मेंबर है दिल्ली से भी तीन राज्यसभा मेंबर है। सिर्फ 10 साल में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई। यह बहुत बड़ी बात है।
मान ने कहा कि दिल्ली में जो काम हुए चाहे मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल हो, सरकारी स्कूलों का कायापलट हो। मुफ्त बिजली व मुफ्त पानी देने एवं महिलाओं के लिए बस सफर फ्री करने के काम हो, हमने ये सारे काम पंजाब में भी लागू किया। पंजाब में सरकार बने को करीब तीन साल हो गए। अभी तक हमने पंजाब में 850 मोहल्ला क्लीनिक बनाए। सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री है और सरकारी स्कूलों का कायापलट कर रहे हैं।
मान ने कहा कि जिस तरह दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गरीब और अमीर का बच्चा एक ही बेंच पर पढ़ते हैं, ऐसे ही पंजाब में हो रहा है। हमारे बच्चे पढ़कर आईआईटी और नीट क्लियर कर रहे हैं। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पिछले साल सरकारी स्कूलों से 158 बच्चों ने जेईई-मेन का टेस्ट और आईआईटी की परीक्षा पास किया है।वहीं पिछले तीन साल हमने पंजाब में 50,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है। पंजाब में हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है, वह भी बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के।
आप उम्मीदवार की तारीफ करते हुए मान ने कहा कि आपके प्रत्याशी नवीन चौधरी दीपू इस इलाके के लिए कुछ करना चाहते हैं। आपकी समस्याओं को समझते हैं। खुद भी साधारण परिवार से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए इन्हें जिताएं, जीतने के बाद आपके बीच रहकर आपका काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह झाड़ू है और झाड़ू का काम सफाई करना है। पंजाब और दिल्ली में हमने अपने झाड़ू से कीचड़ साफ कर दिया है, इसलिए दोनों जगहों पर कमल नहीं खिल रहा है। भाजपा का पंजाब और दिल्ली दोनों जगह सिंगल डिजिट में विधायक हैं। इस बार भी यही होने वाला है। भाजपा वालों को भी पता है कि दिल्ली में उनका कुछ नहीं बनने वाला है।
मान ने भाजपा और कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी की गारंटी शब्द चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले वे लोग मेनिफेस्टो कहते थे, फिर संकल्प पत्र कहने लगे, घोषणा पत्र भी कहते रहे हैं, लेकिन जब से अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी तब से ये लोग भी गारंटी बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आप नेताओं पर जानबूझकर झूठे पर्चे कर रही है। उन्होंने हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल में डाला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप केजरीवाल को तो जेल में कैद कर लोगे लेकिन उनकी सोच को जेल में रखोगे?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.