/ Jun 14, 2026

डॉक्टर की लापरवाही मरीज के लिए बनी मुसीबत…पथरी के ऑपरेशन के दौरान आंत की नसे काट दी

पलवल, 22 जनवरी –पलवल में एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने पथरी का ऑपरेशन कराने आई बुजुर्ग महिला की आंत की नसे भी काट दी। इससे महिला की हालत बिगड़ी, तो उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह इलाज आयुष्मान स्कीम के तहत कराया गया था। सरकारी अस्पताल ने भी इसकी जांच की और जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि ऑपरेशन गलत किया गया था। महिला के पति के मुताबिक उसकी पत्नी अब एक जिंदा लाश की तरह हो गई है। उसकी 6 बेटियां है। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टरो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आंत की नस कटने की वजह से महिला बनी जिंदा लाश
बता दें नूह जिले के अकेड़ा गांव के रहने वाले आशाराम ने बताया कि उनकी पत्नी किशन प्यारी 65 वर्षीय के पेट में दर्द हो रहा था। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य दर्द समझा और डॉक्टर से दवाई लेते रहे। हालांकि उनकी पत्नी को आराम नहीं मिला। इसके बाद 8 मई को वह पत्नी को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और कहा कि उसकी पित्त की थैली में पथरी है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें ऑपरेशन कराना होगा। जिससे इस पथरी को बाहर निकाला जाए। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन के लिए पलवल के तुला अस्पताल को चुना। जहां 14 मई को पित्त की पथरी का ऑपरेशन हुआ। इसका खर्चा प्रधानमंत्री आयुष्मान स्कीम के तहत भरा गया।  ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी की तबीयत फिर बिगड़ गई। तुला अस्पताल के डॉक्टरों ने अचानक महिला को दिल्ली के लिए रेफर करने को कह दिया। वह महिला को दिल्ली ले गए,लेकिन वहां किसी ने भर्ती नहीं किया। इस वजह से महिला की हालत और बिगड़ती चली गई। 17 मई को ज्यादा हालत बिगड़ने पर वह उसे वापस तुला अस्पताल ले आए। तुला अस्पताल में इलाज के बावजूद महिला को आराम नहीं आया। इसके बाद किसी तरह से उन्होंने महिला को दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया। जब वहां के डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि जब डॉक्टरों ने महिला के पित्त की पथरी का ऑपरेशन किया। तो पित्त की थैली के साथ आंतों को  भी काट दीया । इसी वजह से महिला की हालत बिगड़ी है।
 आशाराम ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत इतनी खराब है कि वह चल भी नहीं सकती है। वह जिंदा लाश बनकर रह गई है। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल पलवल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिला नागरिक अस्पताल की जांच रिपोर्ट में भी तुला अस्पताल के डॉक्टर को दोषी पाया गया है।
 निजी अस्पताल पर एफआईआर दर्ज
वहीं कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के मुताबिक उन्हें अस्पताल के गलत ऑपरेशन करने की शिकायत मिली है। इस मामले में आईपीसी की धारा 336 और 338 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। उसके बाद गलत ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार डॉक्टरो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.