/ Oct 28, 2026

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सहित गांधी नेहरू परिवार पर साधा निशाना

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र  के थुनाग मंडल के परवाड़ा में आयोजित “संविधान गौरव अभियान” को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित  गांधी नेहरू परिवार पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान 75 से ज्यादा संविधान संशोधन किए। कांग्रेस पार्टी की नेताओं और गांधी नेहरू परिवार ने सदैव अपने आप को संविधान से ऊपर रखने का प्रयास किया। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने कार्यालय के दौरान 90 बार अनुच्छेद 356 का प्रयोग कर विपक्षी पार्टियों की सरकार को बर्खास्त किया।
अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग
जयराम ठाकुर ने कहा कि  केंद्र में  जब भाजपा के सहयोग से सरकार आई तो बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की सरकार आई, तो अंबेडकर सेंटर बनकर तैयार हुआ। मोदी की सरकार ने लंदन में जहां बाबा साहब रहे थे, वहां उनकी एक स्मृति बनाई, दिल्ली में उनके निवास स्थान पर स्मृति स्थापित की, नागपुर की दीक्षा भूमि और मुंबई की चैत्य भूमि में भी स्मृतियाँ बनाई। भाजपा ने बाबा साहब की स्मृति में ‘पंच तीर्थ’ बनाए जबकि कांग्रेस ने अपने परिवार के नेताओं के नाम पर हज़ारों की संख्या में स्मारक बनवाए और लाखों की संख्या में भवनों सड़कों का नाम भी अपने परिवार के नाम पर रखा। इस मौके पर स्थानीय भाजपा  नेताओं पदाधिकारी के साथ स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.