/ Aug 30, 2026

जगत सिंह नेगी बोले केंद्रीय बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी और छोटे राज्यों के लिए हो अलग से प्रावधान

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-केंद्रीय बजट से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिमाचल जैसे राज्यों के लिए बजट में अलग से प्रावधान करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे राज्यों के लिए बजट में अलग से प्रावधान होना चाहिए. जगत सिंह नेगी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर आपदा के समय हिमाचल के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया. साथ ही जगत सिंह नेगी ने प्रदेश की वर्तमान वित्तीय स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार को  जिम्मेदार ठहराया है.
केंद्रीय बजट को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य और छोटे राज्यों के लिए अलग से प्रावधान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से लगातार RDG की ग्रांट घटती जा रही है. इसके कारण छोटा राज्य जहां उद्योग और आय के अधिक स्रोत नहीं है को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  राजस्व मंत्री ने कहा कि आपदा के समय भी हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी भी आस लगाए बैठी है कि आपदा में हुए नुकसान के लिए प्रदेश को अलग से पैकेज मिले.
प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व डबल इंजन सरकार जिम्मेदार
हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भूल गई है कि प्रदेश में उनकी डबल इंजन की सरकार थी. वह प्रदेश पर 75 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़कर गए. भाजपा के लोग वर्तमान सरकार पर 30 हज़ार करोड़ का कर्ज़ लेने की बात कह रहे हैं. इसे स्पष्ट होता है कि वह प्रदेश पर 75 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़ कर गए. इस दौरान जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी मगर जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक करने का मौका गंवा दिया.इसकी विपरीत आज प्रदेश की जो वित्तीय स्थिति है, उसके लिए पूर्व जयराम सरकार जिम्मेदार है.
वहीं जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मल्लिकार्जुन खरगे पर हमले पर जवाबी पलटवार किया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर न जाने किस सनातन की बात कर रहे हैं. वह पहले सनातन की परिभाषा बताएं. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सनातन का ठेका केवल भाजपा के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि वह भी सनातनी है और सनातन को जानते हैं. उन्होंने कहा कि केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म का प्रयोग करना किसी सनातनी का काम नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.