कुंभ में की गई व्यवस्था पर बोले विक्रमादित्य सिंह..हिमाचल के लोगों की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार से करेंगे बात

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- कुंभ में  व्यवस्थाओं को लेकर हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सवाल खड़े किए हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे कुछ दिन पहले ही कुंभ में स्नान करने गए थे लेकिन वहां पर  कुछ व्यवस्था ठीक नहीं है और इससे लोग परेशान हैं।वहीं नेशनल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी में भी कुम्भ में अव्यवस्था की बात सामने आ रही है.ऐसे में सरकार को वहां पर व्यवस्थाओं को ठीक करना चाहिए.कुंभ में पूरे देश और विश्व से लोग आ रहे हैं और स्थिति को सामान्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ दिन पहले भी वहां पर कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है.जिससे सबक लेना चाहिए और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि स्थिति सामान्य बने रहे।
हिमाचल के लोगों की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार से करेंगे बात
विक्रमादित्य सिंह ने  कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में छूट रह जाती है, लेकिन फिर भी वहां की सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि कोई भी ऐसी घटना न हो जैसे पहले हुआ था ।  28 फ़रवरी तक महास्नान होना है, ऐसे में सरकार को देखना चाहिए कि कोई भी ऐसी अनहोनी न हो। हिमाचल प्रदेश के भी काफ़ी लोग महाकुंभ जा रहे है. ऐसे में उन्होंने अपील की है कि वहाँ से लोग सुरक्षित वापिस लौटें और उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी बात करेंगे.
दिल्ली चुनाव को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा ये 
दिल्ली चुनाव को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा को बहुमत मिला है।दिल्ली में भाजपा और आप में ही सीधा मुकाबला था और कहीं न कहीं भाजपा इसमें अपना नैरेटिव सेट करने में सफल रही है।कांग्रेस का प्रदर्शन में निराशाजनक  रहा था। कांग्रेस वाला कमान इसको लेकर मंथन कर रही है, पार्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का दिल्ली में खाता ना खुलना चिंता का विषय है।
मणिपुर में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर कहा ये 
वही मणिपुर में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दबाव के चलते इस्तीफा दिया है.उन्होंने कहा कि विधायक का विश्वास प्रस्ताव ला रहे थे उससे पहले ही मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया.जबकि इससे पहले ही उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था क्योंकि मणिपुर में जिस तरह से घटनाएं सामने आई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.