/ Aug 30, 2026

बदलते मौसम ने किसानों की धड़कनों को किया तेज.. गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल

करनाल, 13 फरवरी -हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम बदल गया है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक है और रात का सामान्य देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।
जल्दी हुए मौसम बदलाव का गेहूं की फसल पर असर:
अगर आपने मौसम के तापमान को बारीकी से देखा होगा तो दिन के अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन अगर आप न्यूनतम तापमान की ओर नजर डालेंगे तो वह सामान्य ही देखा जा रहा है। अभी तक मौसम का गेहूं के ऊपर  बहुत अच्छा देखने को मिल रहा है।
किसान भाई रहे निश्चिंत:
करनाल स्थित राष्ट्रीय गेहूं एवं जों अनुसंधान संस्थान करनाल के निर्देशक डॉ रतन तिवारी ने बताया कि धूप तीखी है किंतु तापमान में इसका असर नहीं है। हम लोग अगर किसी बंद कमरे में या शीशे वाले कमरे में बैठ जाएंगे तो हमें गर्मी महसूस होगी, लेकिन अगर हम बाहर धूप में बैठे हैं उसके साथ शीत हवा भी चल रही है तो गर्मी महसूस नहीं होती। किसान भाई बिल्कुल निश्चिंत रहें। गेहूं के लिए मौसम अनुकूल चल रहा है। किसी प्रकार भी गेहूं की फसल पर हानि होने की संभावना नहीं है। अलग अलग जगहों से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक गेहूं की फसल में जो फुटाव हुआ है, सिट्टे निकलने शुरू हुए हैं वह बिल्कुल सही आ रहे हैं। अभी तक जो गेहूं की फसल में हुई टीलरिंग पिछली बार से ज्यादा नजर आ रही है।
इस बार का गेहूं की पैदावार लक्ष्य:
संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस बार गेहूं का लक्ष्य 115 मिलियन टन रखा गया है।जैसा अभी तक का असर दिखाई दे रहा है और जिस प्रकार सभी जगह से रिपोर्ट हमारे पास आ रही है, हम लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हम बहुत ही अस्वस्थ है कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
किसानो  को सलाह:
संस्थान के निदेशक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि हम देख रहे हैं आजकल हवाएं चल रही है। अगर किसान भाई पानी लगाने की सोच रहे हैं तो वह दिन में पानी ना लगाकर शाम को पानी लगाएं, क्योंकि शाम को हवा थोड़ी कम हो जाती है। निदेशक ने कहा कि हम बहुत ही खुशनसीब है कि गेहूं की नई किस्मों को लगाने की वजह से इस बार फसल में पीला रतवा बीमारी देखने को नहीं मिली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.