स्वास्थ्य मंत्री ने कृषि मंत्री के बयान से जताई सहमति..बोले संगठन का मजबूत होना जरूरी

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-दिल्ली में कांग्रेस का खाता नही खुलना  हिमाचल प्रदेश में 80 दिनों से अधिक समय के बाद संगठन का गठन नही होने पर जहां कृषि मंत्री ने चिंता जताई थी. वहीं अब स्वाथ्यय  मंत्री धनुराम शांडिल ने भी संगठन के मजबूत होने की बात कही है। प्रदेश के कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने कुछ दिन पहले कांग्रेस  कहा था कि कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं अब कृषि मंत्री के बयान  पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने सहमति जताई है।साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे नशे पर चिंता भी जताई है।
विधानसभा से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन मज़बूत होना चाहिए
 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कृषि मंत्री के बयान पर सहमति जताते हुए र्कगा की नगंठन को शक्ति के रूप में देखा जाता है।अगर संगठन मजबूत नही होगा तो कार्यकुशलता में कमी आती है।उन्होंने कहा कि संगठन पर ध्यान देने की आवश्यकता है अगर संगठन मजबूत होगा तो बेहतर नीतियों के साथ आग3 बढ़ जा सकता है।विकास सम्बन्धी नीतियों का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलियुगे” के श्लोक के साथ कांग्रेस पार्टी को बढ़ना चाहिए।जब भी संगठन में कमी आती है तो उसमें पार्टी को ध्यान देने की जरूरत होती है।विधानसभा से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन मज़बूत होना चाहिए तभी सरकार अपनी नीतियों को लोगों तक पहुंचा सकती हैं। प्रदेश में युवा शक्ति को दिशानिर्देश देने की जरूरत है।पार्टी में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है इसके लिए पार्टी नेतृत्व को ट्रेनिंग कैंप के लिए बात करेंगे ।सेना की तर्ज़ पर कांग्रेस पार्टी में युवाओं को प्रशिक्षण की जरूरत है और राजीव गांधी के समय में भी  प्रशिक्षण कैंप होते थे।
वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के साथ समाज के हर  वर्ग को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।इसके लिए आने वाले समय मे स्कूल कॉलेज के प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी ।उन्होंने कहा कि आज जरूरत है बच्चों को बेहतर चरित्र निर्माण की जिसके लिए एक बेहतर माहौल प्रदान करने की आवश्यकता है।
 वहीं दवाओं के सेम्पल फैल होने पर उन्होंने कहा कि सजे लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.