/ Aug 30, 2026

मंत्री गौरव गौतम ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ की बैठक… शहर के विकास के लिए किया जाएगा काम

पलवल, 18 फरवरी –पलवल शहर को सुंदर और विकसित करने के उद्देश्य को लेकर  हरियाणा सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जिला सचिवालय के सभागार में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पलवल की बैठक ली। बैठक के दौरान इंडस्ट्रीज के पदाधिकारीयों ने भी मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी. वहीं मंत्री ने उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया.इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस के अधिकारियों को निर्देश 
युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ वाटर,सीवरेज,ड्रेन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र पलवल और पृथला क्षेत्र की जर्जर सभी सडक़ों पर पेचवर्क कर मोटरेबल किया जाएगा। सडक़ों पर गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए।गौरव गौतम ने बताया कि पांच साल बाद पलवल जिला देश दुनिया के प्लेटफार्म पर अलग दिखाई देगा।कनेक्टिविटी के लिहाज से आने वाले दिनों में पलवल जिला देश के हर राज्य से जुड़ा मिलेगा, इसके बाद पलवल जिला औद्योगिक व व्यावसायिक मामलों में देश के अग्रणी जिलों में शुमार होगा। इससे जहां क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो पाएगा, वहीं युवाओं के रोजगार की अपार संभावनाएं बनेंगी।
पलवल शहर का किया जाएगा कायाकल्प 
गौरव गौतम ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां सीएसआर स्कीम के अंतर्गत पलवल शहर को साफ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। पलवल शहर सुंदर होगा तो यहां नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होगी। नए उद्योग लगने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पलवल और पृथला क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को और  मजबूत करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जिला  प्रशासन के अधिकारी और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।गौरव गौतम ने कहा कि सीएसआर स्कीम के तहत पलवल के चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांवों को मॉडल विलेज बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। गांवों को गोद लेकर ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में सहयोग किया जाएगा। गांवों के तालाबों का सौन्दकरण किया जाएगा।
मुलभूत समस्याओं के  समाधान करने का आश्वासन  
 वहीं इंडस्ट्रीज, एसोसिएशन  के जिला अध्यक्ष डॉ. एस सी कंसल ने कहा की मंत्री और जिला प्रशासन के साथ सकारात्मक बैठक हुई है सीएसआर के हम जिले में पहले से ही सोशल वर्क करते आ रहे हैं अब पलवल की सुंदरता के लिए मिलकर काम करेंगे. रही बात हमारी मुलभूत समस्याओं की तो मंत्री ने उनका समाधान करने का आश्वासन  दिया है जिसके लिए जिला प्रसाशन और कम्पनी वालों की एक कमेटी भी बनाई जाएगी जो साथ मिलकर सीएसआर के द्वारा सोशल वर्क करेंगी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.