/ Aug 29, 2026

हिमाचली सेब की तारीफ में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ” करिश्माई” है यहां का सेब

मंडी,धर्मवीर (TSN)-हिमाचल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचली सेब की जमकर तारीक की है। राजनाथ सिंह का कहना है कि हिमाचल का सेब ” करिश्माई” है और भारत ही नहीं बल्कि बाहरी देशों में भी इस सेब का स्वाद चखने के लिए लोग तरसते है। यह बात उन्होंने मंडी जिला के सुंदरनगर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान उपस्थित बागवानों व किसानों को संबोधित करते हुए कही।

हिमाचली सेब का करिश्माई स्वाद चखने के लिए तरसती है दुनिया

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस सेब के करिश्माई स्वाद के कारण, इसकी सभी जगह मांग है।यहां तक कि भारत के बाहर भी हिमाचली सेब को बहुत पसंद किया जा रहा है। हिमाचली सेब को करिश्माई बनाने के लिए यहां के बागवानों व किसानों को इसका श्रेय जाता है।इस मौके पर रक्षा मंत्री ने जहां जिला के अग्रणी किसानों व बागवानों को सम्मानित किया, वहीं पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त में हिमाचल के किसानों के खाते में ट्रांस्फर होने पर सभी को बधाई भी दी।राजनाथ सिंह ने कहा कि छोटे से प्रदेश हिमाचल में भी केंद्र सरकार द्वारां 9 लाख 73 हजार किसानों के खाते में 180 करोड़ की राशि भेजी गई है।

वर्ष 2027 में विश्व के टॉप तीन देशों में शुमार होगा हमारा देश

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में पीएम मोदी आए है,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है।दूसरे देश अब भारत को गंभीरता से लेते हैं जबकि वर्ष 2014 से पहले ऐसा नहीं था।वर्ष 2014 में जहां भारत अर्थव्यवस्था में 11वें पायदान पर था,वहीं आज 5वें स्थान पर है।यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से संभव हो पाया है।पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है और वर्ष 2027 तक भारत विश्व के टॉप तीन देशों में शुमार होगा।

स्वयं भी प्राकृतिक उत्पादों की खरीददारी की

वहीं इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिला के सैंकड़ों किसानों के साथ बिहार के भागलपुर में आयोजित पीएम किसान निधि कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।इस मौके पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,सीएम के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल सहित भाजपा के विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती उत्पाद और तकनीक को लेकर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया और स्वयं भी प्राकृतिक उत्पादों की खरीददारी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.