हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत.. नहीं देने होंगे पानी के बिल , सीएम ने लगाई रोक

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल वसूलने पर फिलहाल रोक लगा दी है।इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं।प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो 100 रुपए पानी के कनेक्शन पर हर माह लेने का फैसला लिया था लेकिन अब इस पर रोक लगा दी है।

मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को लेने का फैसला लिया था,लेकिन इसको लेकर मुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया है और लोग भी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पर पैसे न वसूलने की मांग कर रहे थे.जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से पानी के बिल नहीं वसूले जाएंगे।

कल हिमाचल प्रदेश पहुंचेगी रजनी पाटिल

वही रजनी पाटिल के हिमाचल दौरे को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा रजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी बनाया गया है.रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल की प्रभारी रह चुकी है और वह हिमाचल की परिस्थितियों से भली भांति परिचित है और उनका अब दो दिन का हिमाचल का दौरा है.शुक्रवार को वे शिमला आ रही है और यहां पर मंत्री विधायको मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और फीडबैक लेंगे.साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी नरेश चौहान ने निशान साधा और कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक जिम्मेवार व्यक्ति हैं यदि किन्हीं मसलों पर कोई गलतियां होती है तो उन्हें सरकार को पत्र लिखकर बात करनी चाहिए ना कि मीडिया में सनसनी फैलाने का प्रयास करना चाहिए.यदि किन्ही फैसलों में या नीतियों में कोई संशोधन होना है तो वह मुख्यमंत्री से बात करें और अपना सुझाव दें.प्रदेश हित में विपक्ष और सत्ता पक्ष को मिलकर काम करना चाहिए.उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पास मुद्दों की कमी है,उन्हें गंभीर मुद्दों पर ही अपनी बात रखनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.