हिमाचल में बारिश बर्फबारी का दौर जारी..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में गत 24 घंटे में बारिश व बराबरी का दौर जारी है।प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्बरी वहीं पर मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है।समूचे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी तापमानों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.वही 28 फरवरी रात्रि तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक वारिश सियोबाग़ में 22 मिलीमीटर व सबसे अधिक बर्फबारी केयलोंग में 20 सेंटीमीटर दर्ज की गई है।आने वाली 28 मार्च रात्रि तक बर्फबारी व बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।वहीं 2 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक देगा जिसका असर 3 मार्च को पूरे प्रदेश भर में देखने को मिल सकता है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घण्टों के लिए कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सियोबाग में सबसे अधिक बारिश व केयलोंगमें बर्फबारी दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गज 24 घंटे के दौरान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि गत 26 फरवरी को चंबा लाहौल स्पीति किन्नौर मैं बर्फबारी दर्ज की गई।वही आज सुबह से ही बारिश व बराबरी का दौर जारी है।उन्होंने कहा कि सियोबाग में सबसे अधिक 22 मिलीमीटर बारिश व केयलोंग में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।इसके साथ ही हंसा व कल्पा में बर्फबारी हुई है।26 फरवरी को लहौल स्पिति में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।इसके साथ ही 27 फरवरी को चंबा,लहौलस्पिति, किन्नौर सहित शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रोंन में बारिश व बर्फबारी हुई है।यह क्रम 28 फरवरी रात्रि तक जारी रहेगा।

48 घंटे के लिए चार जिलों के कुछ क्षेत्र में अंधड़ आंधी व तूफान का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र में अगले 48 घंटे के लिए कांगड़ा,चंबा, कुल्लू,मंडी के कुछ एक क्षेत्र में अंधड़ आंधी व तूफान का अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही मंडी,लहौलस्पिति के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मैदानी क्षेत्रों कांगड़ा,कुल्लू,चंबा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है कुछ क्षेत्रोंन में अगले 48 घण्टों में भारी बारिश हो सकती है।1 मार्च से इस बारिश बर्फबारी के क्रम में कमी आएगी लेकिन कुछ मध्यवर्ति इलाकों में बारिश हो सकती है।2 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक देगा जिसका 3 मार्च को पूरे प्रदेश भर में असर देखने को मिलेगा।4 मार्च के बाद बारिश व बर्फबारी के दौर थमेगा।अभी तक 41% कम बारिश हुई है.वहीं पूरे विंटर सीजन के दौरान61% कम बारिश हुई है।कुछ क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश भर में तापमान सामान्य बने हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.