/ Jun 11, 2026

ठियोग में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म.. आरोपी को किया गया गिरफ्तार

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-ठियोग थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है।पीड़िता के गांव के ही रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां द्वारा ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई,जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)की धारा 65 (1),351(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है.शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नवीं में पढ़ती है।उनके गांव के ही रहने वाले एक शख्स ने 10 फरवरी 2025 और 12 फरवरी 2025 को स्कूल जाते समय उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।आरोपी ने उनकी बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना के बाद पीड़ित छात्रा मानसिक रूप से थी परेशान

इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा मानसिक रूप से बहुत परेशान थी और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई।इसके बाद ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों...

ओमान तट के पास तेल टैंकर हादसे में हमीरपुर का युवा नाविक आदित्य शर्मा लापता

हमीरपुर,अरविंद-:ओमान तट के निकट हुए तेल टैंकर हादसे ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिले के गलोड़ क्षेत्र के हड़ेटा गांव निवासी 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा इस घटना में प्रभावित हुए चालक दल के सदस्यों में शामिल थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार...

धर्मशाला वनडे से पहले भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना

कांगड़ा,राहुल चावला-:अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और खिलाड़ियों को...

इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धर्मशाला,राहुल-:सेरा थाना क्षेत्र की बीट नरवाना में संरक्षित वन्यजीव इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन संदिग्ध शिकारी वहां से फरार हो चुका था।फिलहाल विभाग आरोपी की तलाश में जुटा...

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

शिमला,संजू-:नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.