8 साल की बच्ची ने दिखाई बहादुरी.. हथियारबंद बदमाशों को खदेड़ा

फरीदाबाद,7 मार्च-कहते हैं कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल हालात पर जीत हासिल की जा सकती है।ऐसा ही साहस दिखाया है फ़रीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र की 8 साल की बच्ची कृतिका ने,जिसने अपनी सूझबूझ से हथियारबंद बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।

बच्ची की सूझबूझ से टला लूट का प्रयास

गुरुवार शाम सोहना रोड स्थित रवि भाटी हार्डवेयर दुकान पर 8 साल की कृतिका काउंटर पर बैठकर स्कूल का काम कर रही थी। इसी दौरान तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था और हेलमेट पहना हुआ था।बदमाशों में से एक ने पिस्टल जैसी दिखने वाली हथियार निकालकर बच्ची को धमकाया और काउंटर में रखे रुपए देने के लिए कहा।इस माहौल में भी कृतिका ने हिम्मत नहीं हारी और बिना डरे अपनी कुर्सी के पास लगी घंटी बजा दी।जैसे ही ऊपर मौजूद परिजनों ने घंटी की आवाज सुनी,वे तुरंत दुकान पर पहुंचे।परिजनों को आता देख बदमाश तुरंत बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

बच्ची के पिता रवि भाटी ने बताया कि उनकी दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं,जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।फुटेज में बच्ची को काउंटर पर बैठा देखा जा सकता है,जबकि बदमाश उसे धमकाते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके पहले से तैयार खड़ा था, जबकि बाकी दो काउंटर के पास खड़े थे। इस घटना के बावजूद परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।हालांकि,इलाके में इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग बच्ची की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। कृतिका की इस सूझबूझ और बहादुरी ने यह साबित कर दिया कि संकट के समय में समझदारी और साहस से किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सकता है। स्थानीय लोग और दुकानदार बच्ची की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक प्रेरणादायक घटना मान रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.