हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग बेटियों ने कठिन संघर्ष से हासिल की सफलता.. बनी औरों के लिए भी प्रेरणा

शिमला,7 मार्च (TSN)-यदि दिल में कुछ कर गुज़रने की चाह हो तो कोई भी मुश्किल बाधा नहीं बन सकती.ऐसा ही कुछ काम किया है हिमाचल प्रदेश की इन बेटियों ने.हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग महिलाओं के कठिन संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां किसी को भी हैरान कर सकती हैं।वे उच्च शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के परचम लहरा रही हैं।इन बेटियों पर न सिर्फ हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश को नाज़ है.

संजना गोयल ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों के लिए शुरू किया अस्पताल

वर्षों से दिव्यांगों और विशेष कर दिव्यांग बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव के अनुसार मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के कारण व्हीलचेयर यूजर संजना गोयल को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2004 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त संजना गोयल ने सोलन में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं वाला एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र-“मानवमंदिर” स्थापित कर इतिहास रचा। विकलांग होने के पहले वह एक फैशन डिजाइनर थीं। राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह पहले हिमाचली हैं।

छोनजिन आंगमो ने सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

जनजातीय जिले किन्नौर की रहने वाली छोनजिन आंगमो पूर्णतः दृष्टिबाधित हैं और 2024 में दिव्यांगता के क्षेत्र में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह दूसरी हिमाचली बन गईं।दिल्ली में यूनियन बैंक में कार्यरत आंगमो दिव्यांगजनों की उस टीम में अकेली महिला थीं जिसने सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर ‘मन की बात’उनकी तारीफ की। जूडो, एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक प्राप्त कर चुकी आंगमो स्वर्ण पदक विजेता तैराक होने के साथ-साथ,साइकिलिस्ट,फुटबॉलर और पैराग्लाइडर भी हैं।

प्रियंका ठाकुर बनी पहली दिव्यांग महिला जज

हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में चयन के बाद पहली दिव्यांग महिला जज बन कर कांगड़ा जिले की प्रियंका ठाकुर की इतिहास रचा।उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलएम किया और यूजीसी नेट भी उत्तीर्ण किया।

मुस्कान नेगी बनी भारतीय चुनाव आयोग की यूथ आईकॉन

भारतीय चुनाव आयोग की यूथ आईकॉन,बेहतरीन गायिका, उमंग फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर,देश के बाहर अमेरिका में भी अपने गायन की धूम मचाने वाली मुस्कान नेगी की आंखों में रोशनी का न होना उनकी राह का रोड़ा नहीं बन पाया। वह चिड़गांव की रहने वाली हैं और शिमला के प्रतिष्ठित आरकेएमवी कॉलेज में संगीत की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और पीएचडी भी कर रही हैं।

निकिता चौधरी कर रही MBBS और प्रतिभा ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर

कांगड़ा जिले की निकिता चौधरी हिमाचल प्रदेश की ऐसी पहली व्हीलचेयर यूजर विद्यार्थी हैं जो टांडा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं।वह कविताएं और लेख लिखती हैं। डिबेट एवं डिक्लेमेशन आदि में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं। मंडी जिले की प्रतिभा ठाकुर दृष्टिबाधित हैं और शिमला के राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।कविता लिखना और एंकरिंग उनके शौक हैं और उन्हें पीएचडी के लिए नेशनल फेलोशिप प्राप्त है।

अंजना ठाकुर और इतिका चौहान ने दिव्यांगता की चुनौती को पार कर कामयाबी की हासिल

करसोग की अंजना ठाकुर ने गंभीर शारीरिक दिव्यांगता की कठिन चुनौती से कभी हार नहीं मानी और बॉटनी में सीएसआईआर की जूनियर रिसर्च फेलो बनकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश लिया।वह अब राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में वह बॉटनी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उधर दृष्टिबाधित इतिका चौहान ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी किया और मतियाना के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीति विज्ञान की लेक्चरर हैं।

दिव्यांगता को मात दे कर HPU में पढ़ाई कर रही ये बेटियां

दिव्यांगता को मात दे कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही मीनू चंदेल,ज्योति नेगी और रंजना चौहान युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।मीनू चंदेल कंप्यूटर साइंस की स्कूल लेक्चरर हैं और रंजना तथा ज्योति यूजीसी की जूनियर रिसर्च फेलो हैं।संगीत में श्वेता शर्मा, राजनीति विज्ञान में काजल पठानिया,हिंदी में रमा चौहान एवं सवीना जहां और शिक्षा विभाग में विशाली ठाकुर जेआरएफ की परीक्षा पास करके पीएचडी कर रही हैं। नेशनल फेलोशिप प्राप्त अंजू विरमानी हिंदी में पीएचडी स्कॉलर है।पटियाला की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रही सुंदर नगर की वैष्णवी चुग व्हीलचेयर यूजर है और सेरेब्रल पाल्सी के कारण हाथ से लिख भी नहीं सकतीं। यह अत्यंत मेधावी छात्रा जज बनने का सपना संजोए है।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव का कहना ये

प्रो.अजय श्रीवास्तव कहते हैं कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग महिलाओं ने रेलवे,बैंक एवं प्रदेश की सरकारी जॉब में आ कर अन्य युवाओं को भी रास्ता दिखाया है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं के संघर्ष को भी याद किया जाना चाहिए और उनके रास्ते की बाधाओं को को हटाने में समाज अपनी भूमिका निभाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.