/ Aug 31, 2026

जयराम बोले…विपक्ष के सवालों का जवाब देने की स्थिति में नहीं सरकार… इसलिए छोटा कर दिया सत्र

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल हुए.इस दौरान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी.साथ ही बजट सत्र को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.जयराम ठाकुर ने कहा की प्रदेश सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने की स्थिति में नहीं है इसलिए सत्र छोटा कर दिया गया.वहीं जयराम ठाकुर ने हिम केयर योजना को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को अब जनता के जीवित रहने या न रहने से कोई सरकार नहीं रह गया है.सरकार के वर्क अपनी कुर्सी को जीवित रखने में जुटी हुई है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.खास तौर पर पिछले 10 साल के कार्यकाल में महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है.इसके लिए वह केंद्र सरकार और PM मोदी को बधाई देते हैं.लंबे समय से देश में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए आरक्षण को लेकर चर्चा होती रही.प्रधानमंत्री मोदी ने 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का काम किया है उन्होंने कहा कि दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है.इस दौरान जयराम ठाकुर ने पूर्व भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना की तर्ज पर हिमाचल में ग्रहणी सुविधा चलाई गई.सरकारी बसों में महिलाओं का किराया आधा किया गया. इसके अलावा स्वावलंबन और शगुन योजना के माध्यम से महिलाओं को शिक्षक करने का काम किया गया.

बजट सत्र को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

वहीं,बजट सत्र को लेकर जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला.नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार बजट सत्र छोटा रखा गया है इसके पीछे सरकार की मंशा सवालों के जवाब से बचने की है.विपक्ष के पास कई सवाल है जिसका जवाब सरकार को देना मुश्किल है इसलिए सत्र छोटा रखा गया है शनिवार को भी बैठकें बुलाई गई हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार,बढ़ते नशे के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा करना चाहता है.आज प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए मिले पैसे का प्रयोग सैलरी पेंशन देने में किया जा रहा है.विपक्ष में तमाम मुद्दों पर सरकार के साथ विधानसभा में चर्चा करना चाहता है.

हिम केयर के मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

वहीं,हिम केयर के मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आम व्यक्ति जीवित रहे या नहीं प्रदेश की सरकार को इससे कोई सरकार नहीं रह गया है.प्रदेश सरकार केवल अपनी कुर्सी को जिंदा रखने में लगी हुई है.उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि अब हिम केयर योजना को भी बदलने की तैयारी की जा रही है.शायद हिम केयर योजना के साथ अपना नाम जोड़ना बाकी रह गया है अब उसी की तैयारी की जा रही है. कई वर्गों को इस योजना के लाभ से बाहर कर दिया गया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.